विधायक जी का फरमान: ट्रांसफर के लिए नो-फोन, नो-व्हाट्सएप
Ashish Bhardwaj | Jun 20, 2026, 18:13 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में ट्रांसफर से बैन हटते ही एक भाजपा विधायक का रोचक मामला सामने आया है। विधायक ने बाकायदा डिजिटल नोटिस जारी कर कहा है कि उन्हें ट्रांसफर के लिए फोन नहीं किया जाए।
ऐसे समझें पूरा मामला
- राजस्थान में ट्रांसफर से बैन हटते ही विधायकों के यहां जमने लगी भीड़।
- रामगढ़ विधायक ने इस भीड़ से बचने के लिए जारी किया अनोखा फरमान।
- विधायक की अपील, ट्रांसफर के लिए उन्हें कोई फोन नहीं किया जाए।
- फरमान के अनुसार ट्रांसफर आवेदन सिर्फ विधायक कार्यालय में ही होंगे जमा।
- यह भी कहा गया कि ट्रांसफर आवेदन व्हाट्सएप पर मान्य नहीं होंगे।
इसी बीच अलवर जिले के रामगढ़ से भाजपा विधायक सुखवंत सिंह का एक अनोखा फरमान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने साफ शब्दों में कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों से कहा है कि ट्रांसफर के सिलसिले में उन्हें कोई फोन या व्हाट्सएप मैसेज न करें।
19 जून से हटा बैन, 5 जुलाई तक होंगे तबादले
विधायक के चक्कर काट रहे कर्मचारी
इस बढ़ती भीड़ और फोन की घंटियों से परेशान होकर विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर एक सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।
MLA का आदेश
जानें क्या है विधायक का सख्त निर्देश
विधायक सुखवंत ने इस नोटिस में कहा कि ट्रांसफर के इच्छुक लोगों से आवेदन केवल हार्ड कॉपी में ही कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। डिजिटल माध्यम (व्हाट्सएप या ईमेल) से भेजे गए आवेदन सीधे कूड़ेदान में जाएंगे।
इच्छुक कार्मिक 20 जून से 26 जून 2026 तक रामगढ़ कार्यालय में अपनी एप्लीकेशन जमा करवा सकते हैं। 26 जून के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
जिन कर्मचारियों ने पहले कभी ट्रांसफर के लिए अर्जी दी थी, उन्हें भी 26 जून तक दोबारा नई एप्लीकेशन जमा करानी होगी।
थर्ड ग्रेड शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ा झटका
राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय
ये खबर भी पढे़:-
इंजीनियरिंग का कमाल, बिना एक ईंट तोड़े 3 फीट उठाई धर्मशाला
पंचायत में पिता ने कहा - बेटियां चंबल नदी में गिर गईं, धक्का देने की आशंका
जयपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, टॉप-20 में भारत का एकमात्र शहर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari