मां-पिता बीमार हैं, पत्नी-बच्चों को संभालना है, 90% तबादला अर्जियों का यही कारण
Jageshwar prasad | Jul 07, 2026, 11:36 IST
तबादला सीजन: सवा लाख अर्जियां, 90% ने बीमार मां-बाप और परिवार का हवाला दिया
राजस्थान में 10 जुलाई तक तबादले की छूट। 20 दिन में सवा लाख से अधिक कर्मचारियों ने अर्जी दी। 90 फीसदी में एक ही बहाना- बीमार माता-पिता या परिवार। सभी अर्जियां एक ही फॉर्मेट में, मंत्री भी हैरान।
समझें क्या है पूरा मामला
- तबादले की अंतिम तारीख 10 जुलाई, सवा लाख अर्जियां आईं।
- कुल आवेदकों में से 90% ने बीमार मां-बाप, पत्नी-बच्चे का दिया हवाला।
- सभी आवेदकों की सेट फॉर्मेट में अर्जियां, सिर्फ नाम और दस्तखत बदले।
- मंत्रियों ने कहा- नियमों के आधार पर ही होगा तबादला, भावनाओं से नहीं।
- 20 दिनों में विभिन्न विभागों से सवा लाख से अधिक आवेदन आए।
जब आवेदनों की जांच की गई तो चौंकाने वाला पैटर्न सामने आया। 90 फीसदी से अधिक कर्मचारियों ने या तो बीमार माता-पिता की सेवा का हवाला दिया या पत्नी-बच्चों को संभालने की जरूरत बताई।
इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि ज्यादातर अर्जियां एक ही फॉर्मेट में हैं, बस नाम और दस्तखत बदले हुए हैं।
सवा लाख अर्जियां, एक जैसा फॉर्मेट
इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं इन आवेदनों को एक ही जगह से तैयार कराया जा रहा है।
किस विभाग से कितनी अर्जियां?
वन, कृषि, पशुपालन, पीडब्लूडी (Public Works Department), सिंचाई और स्वायत्तशासी संस्थाओं से मिलाकर करीब 55,000 अर्जियां आई हैं।
मंत्रियों और सचिवालय में रोज लगती है कतार
शिक्षा मंत्री बोले, नियम देखेंगे
दो और मंत्री भी हैरान
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी माना कि अर्जियों और सिफारिशों का प्रारूप एक जैसा है और लगभग सभी में एक ही हवाला रहता है।
FAQ
- तबादले के लिए सबसे ज्यादा अर्जियां किस विभाग से आई हैं?
स्कूल शिक्षा विभाग से सबसे ज्यादा करीब 39,000 आवेदन आए हैं। वन, कृषि, पशुपालन, PWD और सिंचाई जैसे विभागों से मिलाकर 55,000 अर्जियां आई हैं। पुलिस से 10,000 और चिकित्सा से 8,000 आवेदन हैं। - क्या माता-पिता की बीमारी के आधार पर तबादला मिल सकता है?
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया है कि भावनाओं के बजाय नियमों को देखा जाएगा। माता-पिता की सेवा का हवाला देने से तबादला नहीं होगा जब तक नियमों के तहत मामला नहीं बनता।
ये भी पढ़ें:-
मंत्री-विधायकों के घर क्यों उमड़ रहा हुजूम, जानिए तबादलों का पूरा जुगाड़ कल्चर
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर बड़ा फैसला, हिंदी की ओर वापसी की तैयारी
144 नई रोडवेज बसें 3 महीने से कारखाने में कैद, सीएम की हरी झंडी का इंतजार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari