/sootr/media/media_files/2025/10/17/change-vc-2025-10-17-13-27-51.jpg)
राजस्थान में आगामी दिनों में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरु यानी वाइस चांसलर पद पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री और राजभवन में कुलगुरु की नियुक्ति पर गहन विचार विमर्श चल रहा है। चयन प्रक्रिया में आरएसएस की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
5 कृषि विश्वविद्यालयों के वीसी के लिए 9 नामों पर चर्चा
राज्य के 5 प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में कुलगुरु (वीसी ) की नियुक्ति के लिए नामों की चर्चा चल रही है। इन पदों के लिए लगभग 50-60 आवेदन आए थे। इन विश्वविद्यालयों के कुलगुरु पदों के लिए अभी 9 नामों की अंतिम सूची बनाई गई है।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान का युवक मौत के दो महीने बाद बना आरएएस, गम में डूबा परिवार और गांव
CIRT पुणे करेगी जैसलमेर बस हादसे की जांच, एसआईटी सौंपेगी राजस्थान सरकार को रिपोर्ट
राजस्थान में बदलेंगे कई यूनिवर्सिटी के वीसी
राजस्थान में सिर्फ कृषि विश्वविद्यालयों के ही नहीं, बल्कि लगभग एक दर्जन अन्य विश्वविद्यालयों में भी कुलगुरु के पद रिक्त हैं। इन विश्वविद्यालयों के लिए भी मंथन जारी है।
कुछ कुलगुरुओं पर कार्रवाई की तलवार
राजस्थान में दो विश्वविद्यालयों के मौजूदा कुलगुरुओं के खिलाफ कार्रवाई का विचार चल रहा है। इन पर किसी भी समय कार्रवाई की जा सकती है।
कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, उदयपुर और कोटा के लिए विचाराधीन नाम
कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में कुलगुरु का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इस पद के लिए तीन प्रमुख नामों पर विचार हो रहा है: गोपाल सांखला (हरियाणा में पदस्थ), डॉ. स्वरूप सिंह
डॉ. पुष्पेंद्र चौहान (भारतीय किसान संघ की ओर से)। इन नामों में से कोई एक व्यक्ति इस पद पर नियुक्त किया जाएगा।
जोधपुर और बीकानेर के कुलगुरु पद के लिए 3 नाम
कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर और स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में कुलगुरु के पद के लिए चर्चा चल रही है। इसके लिए अंतिम रूप से दो प्रमुख नामों पर विचार किया गया है: वीएस जैतावत और डॉ. विमला डूंगवाल।
इनमें से किसी एक को बीकानेर और दूसरे को जोधपुर भेजा जा सकता है। जैतावत के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा नाम सुझाया गया है, जबकि डॉ. डूंगवाल का नाम खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल की पत्नी होने के कारण चर्चा में है।
सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद के लिए राजेंद्र दुबे का इंटरव्यू लिया गया था। यह भी चर्चा का विषय है।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान में फर्जी डिग्री दे अफसरों ने बढ़वा ली तनख्वाह, अब होगी वसूली
राजस्थान मौसम अपडेट : रात का पारा गिरकर 13 डिग्री तक पहुंचा, बढ़ रही ठिठुरन
भारतीय किसान संघ से आया एसके दुबे का नाम
बीकानेर और जोधपुर में कुलगुरु के पद के लिए भारतीय किसान संघ द्वारा आगरा के डॉ. एसके दुबे का नाम भी सुझाया गया है। इन्हें किसी भी एक विश्वविद्यालय में नियुक्त किया जा सकता है।
जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय क्यों रहा चर्चा मेंहाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलपति (VC) डॉ. बलराज सिंह का निलंबन आदेश रद्द कर दिया था। यह फैसला जस्टिस अशोक जैन की अदालत ने डॉ. बलराज सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलराज सिंह को 7 अक्टूबर को उनके रिटायरमेंट से ठीक 8 दिन पहले निलंबित कर दिया था। डॉ. बलराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस आदेश को चुनौती दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें निलंबित करने से पहले कोई सुनवाई नहीं की गई, और न ही उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया गया। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि यह निलंबन केवल उन्हें पुनः वीसी पद पर नियुक्ति के लिए अयोग्य ठहराने के उद्देश्य से किया गया था। | |