राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से पहले पुलिस ने किया छात्रों को नजरबंद, हंगामे के है आसार

Ashish Bhardwaj | Apr 25, 2026, 15:03 IST
Share
Ashish Bhardwaj (70)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले ही हंगामा हो गया। कुछ छात्र नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया। समारोह में विरोध-प्रदर्शन ना हो इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

News In Short

  • राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से पहले छात्र नेताओं को किया गया डिटेन ।
  • पुलिस ने उपराष्ट्रपति के समारोह से पहले हंगामे की आशंका से छात्र नेताओं को किया डिटेन।
  • छात्र नेताओं ने वाइस -चांसलर की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश ।
  • हरदेव जोशी यूनिवर्सिटी में भी छात्रों का हो चूका है विरोध।

News In Detail

राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) में 35वें दीक्षांत समारोह से पहले छात्र नेताओं को डिटेन किया गया है। विश्वविद्यालय में एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी, रामसिंह सामोता और नीरज खीचड़ को जयपुर के गांधी नगर थाने में नजरबंद किया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दीक्षांत समारोह में शिरकत से पहले हंगामे की आशंका के कारण पुलिस ने यह कदम उठाया।

विरोध की वजह

आरयू में 35वां दीक्षांत समारोह 25 अप्रैल हो रहा है। इससे पहले छात्रों ने इस बात पर विरोध जताया था कि मंच पर पीएचडी डिग्री दिए जाने का शेड्यूल निर्धारित नहीं किया गया था। छात्र नेताओं ने वीडियो डालकर इसे डिग्री का अपमान बताया और इसे लेकर हंगामा किया। यह भी आशंका जताई गई कि एनएसयूआई के कुछ छात्र नेता विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं।

कुलगुरु की गाड़ी का घेराव

24 अप्रैल को मनीष मेघवंशी और अन्य छात्र नेताओं ने कुलगुरु की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश की थी। उन्होंने कुलगुरु को रोकने की कोशिश की और आरएसएस की यूनिफॉर्म देने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई और छात्र नेताओं को डिटेन कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

हरदेव जोशी यूनिवर्सिटी की घटना

इससे पहले हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (HJU) में भी छात्रों का विरोध हो चूका है। वहां भी छात्रों को मंच से डिग्री नहीं दी जा रही थी, जिसके बाद हंगामा हुआ था। एक छात्रा ने मंच पर डिप्टी सीएम के सामने ही विरोध प्रदर्शन किया था, और अंत में प्रशासन को सभी छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित करना पड़ा। अब राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र भी इसी तरह के विरोध को बढ़ा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति का संदेश

राजस्थान विश्वविद्यालय में डिग्री वितरण को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ऋषिकेश का बताया जा रहा है। इस वीडियो में छात्रों को उपराष्ट्रपति बता रहे है कि डिग्री प्राप्त करना केवल पढ़ाई का अंत नहीं है, बल्कि यह समाज और देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत है। उन्होंने भारत के वैक्सीन अभियान और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना का जिक्र करते हुए युवाओं से सेवा भाव से काम करने की अपील की है।

ये भी पढे़:-

जयपुर नगर निगम में 1 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे, कुछ वार्डो में मतदाता की संख्या 5 हजार से भी काम

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में आया ₹41.67 करोड़ का चढ़ावा, टूट गए दान के सभी पुराने रिकॉर्ड

अलवर में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी आरोपियों की गाड़ी

नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा भीषण अग्नि कांड, 4 लोग जिंदा जले, 2 लापता

Tags:
  • एनएसयूआई
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी
  • दीक्षांत समारोह
  • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
  • हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा