जयपुर नगर निगम में 1 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे, कुछ वार्डो में मतदाता की संख्या 5 हजार से भी काम

Ashish Bhardwaj | Apr 25, 2026, 13:53 IST
Share
Ashish Bhardwaj (69)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। कुल 24 लाख से ज्यादा वोटर्स। जानें कौन से वार्डों में हैं सबसे कम और ज्यादा वोटर्स।

News In Short

  • जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 24 लाख 18 हजार से अधिक वोटर्स।
  • पिछली बार जारी की गई लिस्ट में वोटरों की संख्या 25 लाख से अधिक बताई गई थी
  • जयपुर के कुछ वार्डों में पांच हजार से भी कम वोटर, और कुछ में 30,000 से भी अधिक।
  • 8 वार्डों में वोटर्स की संख्या 10 हजार से कम, जबकि 29 वार्डों में 20 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं।
  • ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 1 लाख 26 हजार से अधिक वोटर्स के नाम हटाए गए।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस साल नगर निगम के चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी की है। इस नई लिस्ट के अनुसार जयपुर की शहरी सरकार को चुनने के लिए कुल 24 लाख 18,272 वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। खास बात यह है की 22 मार्च को जब जिला निर्वाचन शाखा की तरफ से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश की गई, तब जयपुर में कुल 25 लाख 44,506 वोटर्स थे। दावे आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 1 लाख 26,234 वोटर्स की संख्या कम हो गई है।

वोटर्स की सूची में पुरुषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर की संख्या

नई वोटर्स लिस्ट में 150 वार्डों के लिए 12 लाख 56,325 पुरुष, 11 लाख 61,856 महिला और 91 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं। यह लिस्ट प्रदेश के नगर निगम चुनाव के लिए तैयार की गई है और इसमें हर वार्ड की जनसंख्या को सही तरीके से दर्शाया गया है।

वार्डों में वोटर्स की संख्या का अंतर

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई वोटर्स लिस्ट में कुछ वार्डों में मतदाताओं की संख्या बहुत कम है, जबकि कुछ वार्डों में ये संख्या बहुत ज्यादा है। उदाहरण के लिए, वार्ड संख्या 93 में केवल 4810 वोटर्स हैं, जबकि वार्ड संख्या 26 में 30,103 वोटर्स हैं।

कम और ज्यादा वोटर्स वाले वार्ड

कुछ वार्डों में मतदाताओं की संख्या 10 हजार से भी कम है। जिनमें वार्ड संख्या 93, 30, 31, 102, 121, 131, 144 और 150 शामिल हैं। वहीं, जयपुर के कुछ वार्डों में 20 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं, जैसे कि वार्ड संख्या 26, 2, 4, 13, 17, 25, और 37 से 39।

वोटर्स की सूची में बदलाव

जिला निर्वाचन शाखा जयपुर ने 22 मार्च को ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट जारी की थी, जिसमें कुल 25 लाख 44,506 वोटर्स थे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब वोटर्स की संख्या में 1 लाख 26 हजार से ज्यादा की कमी आई है।

ये भी पढे़:-

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में आया ₹41.67 करोड़ का चढ़ावा, टूट गए दान के सभी पुराने रिकॉर्ड

अलवर में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी आरोपियों की गाड़ी

नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा भीषण अग्नि कांड, 4 लोग जिंदा जले, 2 लापता

IPL मैच के टिकटों को लेकर तोड़फोड़, राजस्थान रॉयल्स के फाड़े पोस्टर, पुलिस ने युवाओं पर चलाई लाठियां

Tags:
  • निर्वाचन आयोग
  • वोटर लिस्ट
  • मतदाता
  • मताधिकार
  • जयपुर नगर निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज