राजस्थान के युवाओं के लिए तीन महीने हैं खास, पूरी होगी सरकारी नौकरी की आस
Nitin Kumar Bhal | Jul 15, 2025, 15:03 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में जुलाई से सितंबर 2025 तक पांच महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें प्रदेशभर के लाखों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।
राजस्थान (Rajasthan) के युवाओं के लिए आगामी तीन माह अत्यधिक महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। राज्य सरकार के अधीन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जुलाई से सितंबर 2025 के बीच पांच बड़ी और चर्चित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पटवारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कांस्टेबल, वरिष्ठ अध्यापक और ग्राम विकास अधिकारी जैसी प्रमुख भर्तियाँ शामिल हैं, जिनमें लाखों अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रशासन इन परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए व्यापक तैयारियों में जुटा है।
राजस्थान की प्रमुख और बड़े स्तर पर होने वाली परीक्षाओं में पटवारी भर्ती परीक्षा शामिल है। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब परीक्षा आगामी 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 6.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें 35,000 नए आवेदन हाल ही में जुड़े हैं। इस परीक्षा में 3,705 पटवारी पदों के लिए चयन किया जाएगा, यानी हर पद के लिए औसतन 183 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC जल्द करेगा इन 2000 पदों पर भर्ती, शुरू हुआ काम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है। इस परीक्षा में 850 पदों के लिए चयन होगा, जिसके लिए अब तक 2 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए अब तक 11.87 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में नियुक्त किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC Recruitment 2025 : लाइब्रेरियन के सैकड़ों पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन
राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 19-20 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे सितंबर में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 10,000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें 9617 पद पहले निर्धारित थे, लेकिन इसमें 383 नए पद जोड़े गए हैं। इस परीक्षा में लगभग 5.25 लाख उम्मीदवार भाग लेंगे। इनमें से सामान्य ड्यूटी, ड्राइवर और आरएसी पदों के लिए 4.25 लाख अभ्यर्थी तथा आईटी पदों के लिए 1 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस विभाग ने 25 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत 10,000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड और पुलिस दूरसंचार जैसे पद शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC Lecturer Recruitment : लेक्चरर बनने का सुनहरा मौका, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
5.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 53,749 पदों के लिए चयन किया जाएगा और इसके लिए 22 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। परीक्षा केंद्र राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर बनाए जाएंगे।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 | ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 | आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 | पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 | चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 | राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा
1. राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा – 17 अगस्त
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC जल्द करेगा इन 2000 पदों पर भर्ती, शुरू हुआ काम
2. ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा – 31 अगस्त
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
3. आरपीएससी : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा – 7 से 12 सितंबर
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC Recruitment 2025 : लाइब्रेरियन के सैकड़ों पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन
4. राजस्थान कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा – 13 और 14 सितंबर
यह खबर भी पढ़ें ... RPSC Lecturer Recruitment : लेक्चरर बनने का सुनहरा मौका, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
5. चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा – 18 से 21 सितंबर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें?प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए, आपको सबसे पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न को समझना होगा। फिर, एक अध्ययन योजना बनाएं, जिसमें विषयों को समय देना और नियमित रूप से अभ्यास करना शामिल है। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना, मॉक टेस्ट देना और कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना भी महत्वपूर्ण है। अंत में, प्रेरित रहें और अपनी तैयारी पर विश्वास रखें। पाठ्यक्रम: परीक्षा के पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़ें जिसे आप देना चाहते हैं। | |
FAQ
- 1. राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा कब होगी और कितने पदों पर चयन होगा?
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित होगी, जिसमें कुल 3,705 पटवारी पदों पर चयन होगा। इस परीक्षा में लगभग 6.78 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। - 2. ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन 19 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है। इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को होगा। - 3. राजस्थान कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में कितने पद हैं और कितने उम्मीदवार भाग लेंगे?
राजस्थान कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 10,000 पद हैं और लगभग 5.25 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 | ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 | आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 | पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 | चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 | राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari