राजस्थानी मजदूरों के साथ भाजपा विधायक के पति ने की मारपीट, पैसे नहीं देने का है आरोप

Ashish Bhardwaj | Apr 23, 2026, 19:24 IST
Share
Ashish Bhardwaj (61)
Photograph: (the sootr)

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप लोधी पर राजस्थान के मजदूरों से मारपीट कर पैसा नहीं देने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News In Short

  • यूपी विधायक पति दिलीप लोधी पर राजस्थानी मजदूरों से मारपीट करने का आरोप।
  • ठेकेदार ने 1 लाख रुपए की मजदूरी मांगी तो विधायक के पति ने की मारपीट।
  • पुलिस पर भी लगाया आरोप, कहा कि उसने मामले में कोई नहीं की कोई कार्रवाई।
  • कोर्ट के आदेश पर भाजपा विधायक के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू।
  • दिलीप लोधी ने आरोपों को निराधार बताया कहा कि मजदूरों ने काम ठीक से नहीं किया।

News In Detail

राजस्थान के मजदूरों के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप लोधी पर आरोप है कि उन्होंने राजस्थान के मजदूरों से मारपीट की और उन्हें मजदूरी के रुपए भी नहीं दिए। जब मजदूरों ने अपना पैसा मांगा, तो दिलीप लोधी ने न केवल उन्हें पीटा, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में ठेकेदार और मजदूरों ने कोर्ट इस्तगासे के जरिये विधायक के पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

कैसे हुई शुरुआत

मामला मुरादाबाद में स्थित एक कोठी का है, जहां ठेकेदार रविंद्र सिंह और उसके मजदूर ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान ठेकेदार की मुलाकात दिलीप लोधी से हुई। दिलीप लोधी ने अपनी होटल पर ग्रेनाइट लगाने का काम 35 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से तय कर लिया। साथ ही मजदूरों को साप्ताहिक मजदूरी व रहने-खाने का खर्च भी दिलीप लोधी ही करेगा इस पर सहमति गई। एक सप्ताह बाद जब भुगतान मांगा तो सिर्फ दो हजार रुपए ही दिए। अगले दिन फिर पैसे मांगने पर लोधी ने राशन देने की बात कही और नगद भुगतान से इनकार कर दिया। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि विधायक पति ने सभी मजदूरों को धमकी दी और उनका सामान भी छीन लिया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

यह मामला जब थाने में दर्ज करवाया गया, तो पुलिस ने कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ठेकेदार और मजदूरों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दिलीप लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विधायक पति आरोपों की बताया निराधार

दिलीप लोधी ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि राजस्थान से आए मजदूरों ने होटल में ठीक से काम नहीं किया और टाइल्स लगाने में खामियां छोड़ी। इससे उन्हें 3 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ। इसके बाद जब होटल के सुपरवाइजर ने ठेकेदार और मजदूरों से शिकायत की तो वे रातों-रात अपना सामान और गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। इसके अलावा दिलीप लोधी ने दावा किया कि मजदूरों ने कई सामान भी चोरी कर लिए थे, और उन्होंने पुलिस को सूचना भी दी थी।

मामले की जांच और आगे की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। मजदूरों और ठेकेदार की तरफ से लगाए गए आरोपों की गहरी जांच की जाएगी, और अगर आरोप सही पाए गए, तो विधायक पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़:-

अफसरों और नेताओं की मिलीभगत से बेच खाईं सरकारी जमीनें, जानिए जयपुर के पॉश इलाकों में कैसे खड़ी हो गईं भ्रष्टाचार की ऊंची इमारतें

जोधपुर कोर्ट ने रद्द की सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला

8वीं के छात्र ने बताया 49+2 = 60, जवाब सुन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पकड़ा माथा

आरपीएससी की परीक्षा में फर्जी डिग्री का बड़ा मामला, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • मारपीट
  • मुरादाबाद
  • विधायक पति दिलीप लोधी
  • भाजपा विधायक राजबाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा