युवा कांग्रेस चुनाव में 6 दिन में पड़े 7.5 लाख वोट, जयपुर ग्रामीण टॉप पर, सिरोही सबसे पीछे

Jageshwar prasad | Apr 27, 2026, 20:26 IST
Share
Ashish Bhardwaj (90)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव में 6 दिन में 7.5 लाख से अधिक वोट पड़े हैं। जयपुर ग्रामीण 51 हजार वोटों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि सिरोही सबसे पीछे। सदस्यता शुल्क से अब तक संगठन को 5.5 करोड़ रुपए की आय हुई है।

News In Short

  • युवा कांग्रेस चुनाव में 6 दिन में 7.54 लाख युवाओं ने किया मतदान।
  • जयपुर ग्रामीण और सीकर जिलों में सबसे ज्यादा वोटिंग, शेखावाटी का दबदबा।
  • सिरोही और उदयपुर जैसे शहरों में वोटिंग की रफ्तार बेहद धीमी।
  • सदस्यता शुल्क से करोड़ों की कमाई, जमकर हो रहा धन-बल का प्रयोग।
  • 21 अप्रैल से शुरू हुई हैं ऑनलाइन वोटिंग जिसमें साधारण सदस्य ही बन रहे हैं वोटर।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनावों ने इस बार भारी उत्साह दिख रहा है। 21 अप्रैल से शुरू हुई ऑनलाइन वोटिंग के महज 6 दिन के भीतर ही मतदान का आंकड़ा 7.5 लाख को पार कर गया है। युवाओं के इस जबरदस्त 'क्रेज' को देखते हुए कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण को उम्मीद है कि 21 मई तक यह संख्या 20 लाख के पार पहुंच जाएगी।

वोटिंग का गणित

प्रदेश के विभिन्न जिलों में वोटिंग की स्थिति काफी अलग-अलग है। जहां शेखावाटी और जयपुर के ग्रामीण इलाकों में होड़ मची है, वहीं दक्षिणी राजस्थान के कुछ बड़े शहर पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

टॉप परफॉर्मर्स (शीर्ष 5 जिले):

जयपुर ग्रामीण: 51,911 (सबसे आगे)

सीकर: 47,894

नागौर: 37,154

झुंझुनू: 36,622

जयपुर शहर: 35,776

पिछड़ते जिले:

सिरोही: 1,607 (सबसे कम वोटिंग)

नीम का थाना: 1,733

डूंगरपुर: 2,332

उदयुपर शहर: 2,518 (बड़ा शहर होने के बावजूद पिछड़ा)

संगठन के खजाने में धनवर्षा

युवा कांग्रेस का यह चुनाव न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, बल्कि राजस्व का भी बड़ा जरिया बन गया है। साधारण सदस्य बनने के लिए 75 रुपये का शुल्क रखा गया है। अब तक पड़े 7,54,049 वोटों के हिसाब से चुनाव प्राधिकरण के खाते में 5 करोड़ 55 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है। यदि वोटिंग 20 लाख तक पहुंचती है, तो यह आंकड़ा 15 करोड़ रुपये को छू सकता है।

आम आदमी की पहुंच से दूर 'महंगा' चुनाव

कांग्रेस के भीतर युवा कांग्रेस का चुनाव सबसे खर्चीला माना जाता है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों को भारी धन-बल और संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। यही कारण है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए शीर्ष पदों तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:-

सचिन पायलट की दोनों टांग कांग्रेस में, अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे, गहलोत ने आखिर क्यों कही यह बात?

सचिन पायलट को बहरूपिया और भगोड़ा बताकर फंसे भाजपा प्रभारी, विवाद बढ़ा तो फिर आए बैकफुट पर

राजनीति 100 मीटर रेस नहीं, जहां स्पीड का टेस्ट होता है, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दी सीख

एक 'क्लिक' ने छीनी 109 सरकारी कर्मचारियों की नौकरी, सिस्टम में दर्ज हुए सामूहिक इस्तीफे

Tags:
  • कांग्रेस
  • राजस्थान
  • राजस्थान युवा कांग्रेस
  • चुनाव
  • युवा कांग्रेस
  • शेखावाटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा