/sootr/media/media_files/2026/02/02/si-2026-02-02-13-42-38.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- राजस्थान पुलिस भर्ती में एमबीबीएस, एमटेक, बीटेक, पीएचडी डिग्रीधारकों का रुझान बढ़ा है।
- इस बार राजस्थान पुलिस में 1015 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर शामिल हैं।
- 2025 की भर्ती में करीब 6 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें प्रोफेशनल डिग्रीधारकों का योगदान 42% है।
- डिग्रीधारक पुलिस सेवा में फॉरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम और प्रशासनिक सुधार में योगदान देंगे।
- 2021 की भर्ती पेपर लीक के बाद, इस बार भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता और निगरानी रखने का प्रयास किया जा रहा है।
News In Detail
राजस्थान के एमबीबीएस, एमटेक, बीटेक और पीएचडी-नेट जैसे डिग्री धारकों में भी पुलिस की नोकरी में जाने का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की उप निरीक्षक (एसआई)- प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए डिग्री धारकों के आए आवेदन इसी बात का संकेत देते हैं।
एसआई भर्ती परीक्षा में हैं 1015 पद
राजस्थान पुलिस में इस बार 1015 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें उप निरीक्षक (एसआई) के 896, उप निरीक्षक सहरिया के 4, उप निरीक्षक अनुसूचित जाति के 25, उप निरीक्षक आईबी के 26 और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं।
6 लाख आवेदन
इस बार करीब 6 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये पिछली भर्ती प्रक्रियाओं से कहीं अधिक हैं। 2016 और 2021 में आयोजित एसआई- प्लाटून कमांडर भर्ती में भी तकनीकी, मेडिकल और उच्च शिक्षा डिग्रीधारकों का चयन हुआ था। हालांकि 2021 की भर्ती पेपर लीक के कारण विवादों में रही।
प्रोफेशनल डिग्रीधारकों की बढ़ती संख्या
राजस्थान पुलिस सेवा में प्रोफेशनल डिग्रीधारकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। 2010 में 13 प्रतिशत डिग्रीधारक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं 2016 में यह आंकड़ा बढ़कर 26 प्रतिशत, 2021 में 35 प्रतिशत और अब 2025 में 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
पुलिस सेवा को मिल रहे फायदे
पुलिस सेवा में एमबीबीएस, आइआइटी और एनआइटी सहित अन्य तकनीकी डिग्रीधारकों का आना कई फायदे लेकर आता है। फॉरेंसिक साइंस सेल को मजबूत किया जा सकता है, पुलिस कम्युनिकेशन सिस्टम में सुधार हो सकता है, साइबर क्राइम ब्रांच को सुदृढ़ किया जा सकता है, और पुलिस विश्वविद्यालय को बेहतर शिक्षक मिल सकते हैं। इसके अलावा, प्रशासनिक प्रबंधन में नवाचार और बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।
ऐसी होगी परीक्षा
आरपीएससी सचिव के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 5 और 6 अप्रेल 2026 को होगा। परीक्षा में सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। परीक्षा से जुड़ी सभी शर्तें विज्ञापन के अनुसार पूर्ववत लागू रहेंगी ।
31 जनवरी से 6 फरवरी तक संशोधन
आरपीएससी ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सीमित संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन में नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि एवं जेंडर को छोड़कर अन्य विवरणों में संशोधन कर सकेंगे।
यह सुविधा अभ्यर्थियों के हित में दी गई है, लेकिन वही संशोधन मान्य होंगे जो विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुरूप होंगे। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संशोधन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ये भी पढे़ :-
पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, जुझारू नेता के रूप में थी पहचान
केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती
राजस्थान रोडवेज में 'ऑपरेशन क्लीन राइड',फ्लाइंग टीम की बताते थे लोकेशन, 8 गिरफ्तार
विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी का आरोप: पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की तैयारी
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us