भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे किरोड़ीलाल, कांग्रेस विधायक ने किया दावा

Mukesh Sharma | Feb 20, 2026, 20:20 IST
Share
ramkesh meena
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को अजीब नजारा देखने को मिला। उप-नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने भाजपा सरकार में कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि वही भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे।

News In Short

  • विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप-नेता रामकेश मीणा ने कहा किरोड़ी को होना चाहिए था सीएम
  • कांग्रेस विधायक का आरोप भाजपा में मंत्री किरोड़ीलाल के विरुद्ध की गई साजिश
  • कांग्रेस विधायक ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को बताया पूर्वी राजस्थान में भाजपा का खेवनहार
  • भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने वाले होंगे किरोड़ीलाल मीणा
  • शनिवार को भी चलेगी विधानसभा,सीएम शाम को बजट बहस पर देंगे जवाब

News In Detail

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को कृषि और सहकारिता की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष व गंगापुर से कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने डॉ किरोड़ीलाल मीणा की तारीफ के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि किरोड़ी को तो सीएम होना चाहिए था लेकिन बीजेपी उन्हें इग्नोर कर रही है,लेकिन भाजपा के ताबूत में आखिरी कील भी किरोड़ीलाल की ठोकेंगे। रामकेश मीणा ने डॉ़ किरोड़ीलाल के गंगापुर से चुनाव लड़ने पर सीट तक छोड़ने का ऐलान कर दिया।

है​सियत के अनुसार नहीं मिला पद

रामकेश मीणा ने कहा कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बीजेपी के लिए जितना किया है उसके अनुसार उन्हें उनकी हैसियत के अनुरुप पद नहीं दिया गया,जबकि उन्हें मुख्यमंत्री होना चाहिए था। रामकेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री नहीं तो उपमुख्यमंत्री या गृहमंत्री तो बनेंगे ही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया और विभाग के भी टुकड़े कर दिए। उनके खिलाफ यह षड्यंत्र किए जा रहे हैं।

मामूली समझने की भूल ना करे

रामकेश मीणा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में भाजपा का नाम लेना किरोड़ीलाल मीणा ने ही सिखाया है। इसके बावजूद उनके साथ न्याय नहीं हुआ। भाजपा में जब भी संकट आता है तो उन्हें ही आगे किया जाता है। पूर्वी राजस्थान में डूंगरी बांध को लेकर आंदोलन हो रहा है। भाजपा के किसी नेता की वहां जाने की हिम्मत नहीं है। वहां भी किरोड़ीलाल मीणा को ही भेजा जाएगा। किरोड़ीलाल कोई मामूली आदमी नहीं है और भाजपा के ताबूत में आखिरी कील भी वही ठोकेंगे। बेहतर होगा कि उन्हें ज्यादा इग्नोर नहीं करने और पूरी शक्तियां दी जाए। रामकेश कहा कि उन्होंने तो पहले ही किरोड़ीलाल को कहा था कि भाजपा उनके साथ न्याय नहीं करेगी।

रोटी डाउनलोड नहीं हो सकती

अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि जमाना कितना भी डिजिटल हो जाए,रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं हो सकती। वह तो किसान की मेहनत से ही पैदा होगी। उन्होंने कहा कि आज किसान भारी परेशानी में है। उसे न समय पर बीज मिलता है ना फसल का दाम मिलता है। गरीब किसान का बेटा थप्पड़ खाता है और आप जैसे बड़े नेताओं के कुत्ते केक और बिस्किट खाते हैं। हमें किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना होगा।

कांग्रेस-विधायकों का सदन से वॉकआउट

इससे पहले प्रश्नकाल में प्रदेश में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के काम पूरे होने में देरी से जुड़े सवाल पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

यूडीएच मंत्री ने पिछली सरकार के समय हुए टेंडर की खामियां गिनाई। इस पर विपक्षी विधायकों ने आपत्ति की तो स्पीकर ने अगला सवाल पुकार लिया। इसके बाद नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि खुद के अनुकूल जवाब नहीं आने पर कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट किया यह निंदनीय है।

इससे पहले बसपा विधायक मनोज न्यांगली ने भी आपत्ति करते हुए कहा कि इनके हंगामे, वॉकआउट की वजह हमारा वक्त खराब ​होता है।

टीचर के 72 हजार पद भरने की प्रक्रिया जारी

प्रदेश के स्कूलों में खाली पदों से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछली सरकार ने 6,264 स्कूल क्रमोन्नत किए। एक भी नया पद सृजित नहीं किया।

अंग्रेजी स्कूल क्रमोन्नत किए, उनमें भी एक नया पद नहीं बनाया। कांग्रेस ने लाखों बच्चों का भविष्य अंधकारमय किया। बच्चों को कक्षा में बैठा दिया लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं था।

दिलावर ने कहा कि हम स्कूलों में खाली पदों को भर रहे हैं। अभी तक 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस ने तो खाली पद भरे नहीं थे।

यूरिया-डीएपी की कमी नहीं

कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं है। इस बार खाद के लिए कई जगह किसानों की लाइनें लगीं, लेकिन उतनी नहीं लगी।

कोई अनहोनी नहीं हुई। पिछले राज के समान कहीं लाठीचार्ज नहीं हुआ। केंद्र सरकार से हमें मांग के अनुसार यूरिया-डीएपी मिला और कहीं भी कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि कई जगह किसानों की लाइनें लगीं उसके कुछ कारण थे। एक तो इस बार मानसून लंबा चला और जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रही। इससे रकबा बढ़ा और खाद की जरूरत ज्यादा हुई।

पिछले राज में रिटेल ट्रेडर्स की आदत बिगड़ गई थी। हमने नकली खाद-बीज बेचने और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 27 फैक्ट्री सीज की। उन पर अब भी ताले लगे हुए हैं।

शनिवार को भी चलेगी विधानसभा

शनिवार को भी विधानसभा चलेगी। इस दौरान सरकार के दो साल के कामकाज पर बहस होगी। दो साल बनाम पांच साल पर बहस के बाद कल शाम को सीएम भजनलाल शर्मा जवाब देंगे।

ये भी पढे़:-

विनोद जाखड़ बने NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान से पहला प्रतिनिधित्व

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • कांग्रेस विधायक
  • मुख्यमंत्री
  • श्रवण कुमार
  • कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा
  • कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा