भीम विधायक के बेटे रणजीत सिंह रावत पर महिला से यौन शोषण और प्रताड़ना के गंभीर आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

Ashish Bhardwaj | Apr 17, 2026, 13:30 IST
Share
MLA ka beta
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में भीम विधायक हरिसिंह रावत के बेटे रणजीत सिंह पर महिला से यौन शोषण, प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

News In Short

  • भीम विधायक के बेटे रणजीत सिंह रावत पर महिला ने यौन शोषण और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।
  • महिला ने रणजीत सिंह पर उसके जेवर, नकदी और बीमा राशि हड़पने का आरोप लगाया।
  • एसपी हेमंत कलाल ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच के आदेश दिए।
  • रणजीत सिंह ने आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए नकारा, पुलिस जांच की बात की।
  • पहले भी विवादों में रहे रणजीत सिंह, 2016 में भीम थाने में एक और शिकायत दर्ज की गई थी।

News In Detail

राजस्थान में भीम के भाजपा विधायक हरिसिंह रावत के पुत्र रणजीत सिंह रावत एक बार फिर विवादों में हैं। ब्यावर जिले की एक महिला ने राजसमंद के एसपी हेमंत कलाल को परिवाद देकर रणजीत सिंह पर यौन शोषण, प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी को ज्ञापन के साथ कुछ सबूत भी प्रस्तुत किए हैं।

शादी का वादा करके लिव-इन रिलेशनशिप में रखा

पीड़िता ने दावा किया कि 2014 में उसकी मुलाकात रणजीत सिंह से हुई थी। उस समय आरोपी की पत्नी जेल में थी और परिवार के सदस्यों ने विवाह का प्रस्ताव रखा था। पीड़िता का कहना है कि रणजीत सिंह ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर 2014 से 2017 तक नंदावट स्थित मकान पर लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। जब पीड़िता ने विधिवत शादी करने की बात की तो आरोपी ने उसे झांसा दिया की वह पहली पत्नी को तलाक देगा फिर उस से शादी कर लेगा। लेकिन जब पहली पत्नी आयी तो आरोपी ने पीड़ित महिला से दूरी बना ली। आपत्ति जताने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी की।

हड़प ली राशि

महिला का आरोप है कि रणजीत सिंह ने उसके जेवर, नकदी और पति की मौत के बाद मिली बीमा राशि भी हड़प ली। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमंत कलाल ने भीम थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

रणजीत सिंह दी सफाई

भाजपा नेता रणजीत सिंह रावत ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीतिक द्वेषता के कारण षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने दावा किया कि वह इस महिला को नहीं जानते और पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

पहले भी विवादों में रहे विधायक के पुत्र

रणजीत सिंह रावत पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इस साल 8 मार्च को भीम उपखंड के बरतु क्षेत्र में जेसीबी मशीन से तीन गरीब परिवारों के पक्के मकानों को ध्वस्त करने का मामला सामने आया था। इसके बाद पीड़ित परिवारों ने रणजीत सिंह के खिलाफ भीम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि रणजीत सिंह इन परिवारों को मकान खाली करने और जमीन बेचने के लिए धमका रहा था।

राजनीतिक रसूख का आरोप

वर्ष 2016 में भीम थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन कथित राजनीतिक रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पीड़ित परिवारों ने जिला पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढे़:-

राजस्थान बोर्ड सिलेबस बदलाव 2026: कक्षा 9 से 12 तक की इतिहास और 'स्वर्णिम भारत' की 4 पुस्तकें हटाई गईं

खुद को सीएम का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा पर कसा शिकंजा, भजनलाल की जीरो टोलरेंस नीति का दिखा असर

राजस्थान में 9,582 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, जल्द होगी प्रक्रिया शुरू

60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम काजल मीणा गिरफ्तार, क्लर्क के बैग से मिले 4 लाख कैश



Tags:
  • लिव-इन रिलेशनशिप
  • भाजपा विधायक हरिसिंह रावत
  • रणजीत सिंह
  • एसपी हेमंत कलाल
  • महिला ने यौन शोषण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा