आरजीएचएस : अब राज्य के बाहर भी मिलेगा कैशलेस इलाज, यह अस्पताल हुए सूचीबद्ध

thesootr Desk | Published:
Share
RGHS
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में आरजीएचएस से जुड़े लाखों लोगों को अब राज्य के बाहर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 1720 से ज्यादा अस्पतालों ​को सूचीबद्ध कर दिया है।

Jaipur. राजस्थान सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस (Rajasthan Government Health Scheme) का दायरा बढ़ा दिया है। अब इस योजना से जुड़े लाखों लोगों को राजस्थान से बाहर भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके तहत राज्य से बाहर के 40 और अस्पतालों को भी जोड़ा गया है। इस योजना में 1720 निजी अस्पतालों को पंजीकृत किया जा चुका है।

राजस्थान में बहन से बात करने पर युवक की हत्या, न्यू ईयर पार्टी का दिया लालच

राज्य से बाहर कैशलेस इलाज

दायरा बढ़ने से राजस्थान से बाहर के अस्पतालों में भी आरजीएचएस के लाभार्थी कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकेंगे। इस पहल से राज्य से बाहर जाने वाले उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें विशेष इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। यह सुविधा आरजीएचएस से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

राजस्थान के वृद्धजन को हर महीने मिलती है इतनी पेंशन, ऐसे उठाएं CM Pension Yojana का लाभ

आरजीएचएस योजना में यह है पंजीकृत

आरजीएचएस योजना का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी, और राज्य की स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को मिलता है। इस योजना में पंजीकरण करवा चुके सभी लाभार्थी अब सूचीबद्ध अस्पतालों में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के पैकेज दरों पर कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

weather update: नए साल में एमपी, सीजी और राजस्थान में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

यह मिलेगी सुविधाएं आरजीएचएस योजना के अंतर्गत अब तक करीब 37.6 लाख पंजीकृत पारिवारिक सदस्य योजना से जुड़ चुके हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिसमें इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (IPD), डे-केयर प्रक्रियाएं, आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) परामर्श, विभिन्न प्रकार की जांचें और आवश्यक दवाएं शामिल हैं।
आईपीएस राकेश अग्रवाल को मिली अहम जिम्मेदारी, राजस्थान से है खास रिश्ता

निगरानी और सख्त नियम

आरजीएचएस के विस्तार के साथ-साथ, योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था भी लागू की गई है। अब तक अप्रैल 2025 से नियमों का उल्लंघन करने वाले 159 निजी अस्पतालों को आरजीएचएस से निलंबित किया गया है। इसके अलावा 5 अस्पतालों को पूरी तरह से योजना से बाहर कर दिया गया है और इन अस्पतालों पर 26.1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 25 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है।

राजस्थान जनगणना की तैयारी शुरु, सीमाएं फ्रीज, ट्रांसफर पर लगी रोक

योजना में होंगे सुधार

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कर्मचारियों और उनके परिवारों को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। इसके लिए आगे भी इस योजना का विस्तार और सुधार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

राजस्थान में बहन से बात करने पर युवक की हत्या, न्यू ईयर पार्टी का दिया लालच

मुख्य बिंदू :

  • आरजीएचएस योजना का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी, और राज्य की स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को मिलता है।
  • आरजीएचएस योजना के तहत अब राज्य के बाहर भी मिलेगा कैशलेस इलाज।
  • राज्य में 1720 से अधिक अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इसके अलावा 40 अस्पताल राज्य से बाहर भी इस नेटवर्क में शामिल किए गए हैं। जहां लाभार्थी कैशलेस इलाज करवा सकते हैं।
  • आरजीएचएस योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के पैकेज दरों पर सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
Tags:
  • राजस्थान
  • केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना
  • आरजीएचएस
  • आरजीएचएस योजना का लाभ
  • राज्य के बाहर भी मिलेगा कैशलेस इलाज
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब