रितु बराला केस में आधी रात को पुलिस-कांग्रेस में टकराव, लाठीचार्ज का आरोप, डोटासरा बोले- FIR तक धरना जारी

Raghvendra Singh Rathore | Oct 21, 2026, 07:44 IST
Share
जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस-पुलिस टकराव, लाठीचार्ज का आरोप, डोटासरा का धरना जारी
जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस-पुलिस टकराव, लाठीचार्ज का आरोप, डोटासरा का धरना जारी

रितु बराला मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार रात करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। एक घायल कार्यकर्ता को एसएमएस अस्पताल भेजा गया। डोटासरा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। जयपुर पुलिस ने दिल्ली में पहले से जांच चलने का हवाला देकर जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार किया।

एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ दिल्ली में कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार देर रात और तेज हो गया। जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रात करीब 11 बजे टकराव हो गया। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता कमिश्नरेट परिसर में धरने पर डटे रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि रितु बराला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए सवाल उठाया कि न्याय की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठियां क्यों बरसाई जा रही हैं।

रात 11 बजे पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, कार्यकर्ता घायल

मंगलवार रात करीब 11 बजे कमिश्नरेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठियां चलाईं।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भारत गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बैठे हुए कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। उनके अनुसार, एक पुलिसकर्मी ने उनके सिर पर डंडा मारा। सिर बचाने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई।

गुर्जर ने दावा किया कि इस कार्रवाई में पांच से सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं, झोटवाड़ा निवासी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल यादव के सिर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा गया।

डोटासरा ने पुलिसकर्मी पर नशे में लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अजय सिंह से फोन पर बातचीत की। डोटासरा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे थे।

उन्होंने आसाराम नाम के एक पुलिसकर्मी पर नशे में झड़प करने और लाठीचार्ज में शामिल होने का आरोप लगाया। डोटासरा ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

राजस्थान कांग्रेस ने कहा- न्याय मांगना अपराध नहीं

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। कांग्रेस ने कहा कि रितु बराला को न्याय दिलाने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर शांतिपूर्ण धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है।

पार्टी ने सवाल उठाया कि न्याय की मांग करना अपराध नहीं है, फिर सरकार पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने के बजाय न्याय की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं पर लाठियां क्यों बरसा रही है? कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि रितु बराला को न्याय मिलने और एफआईआर दर्ज होने तक पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।

डोटासरा बोले- दिल्ली की एफआईआर अलग, हमारी शिकायत अलग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर पुलिस के उस तर्क पर सवाल उठाए, जिसमें दिल्ली में पहले से मामला दर्ज होने की बात कही गई है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस जिस शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रही है, वह दिल्ली में दर्ज मामले से अलग है।

उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173(1) का हवाला देते हुए पूछा कि क्या राजस्थान में जीरो एफआईआर दर्ज हो सकती है या नहीं? डोटासरा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती, तो पुलिस इसका कानूनी आधार लिखित रूप में दे।

पुलिस बोली- दिल्ली में पहले से दर्ज है मामला

जयपुर पुलिस ने रितु बराला की शिकायत पर अलग से जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अजय सिंह के अनुसार, 13 अक्टूबर को दिल्ली में हुए घटनाक्रम को लेकर कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज है।

जयपुर पुलिस का कहना है कि रितु बराला की शिकायत से जुड़ा घटनाक्रम भी दिल्ली में जांच के दायरे में है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में केस नंबर 291/2026 के तहत जांच चल रही है। एक ही घटना और तथ्यों पर दूसरी एफआईआर दर्ज करना कानूनी रूप से उचित नहीं होगा।

गहलोत का 'रगड़ाई' पर बयान: सचिन पायलट को भी दी थी नसीहत, अब रितु बराला से बोले- तेरी रगड़ाई हो रही है | Gehlot's 'Ragdai' Statement: Had also advised Sachin Pilot, now tells Ritu Barala - 'You are being roughed up'
रितु बराला से गहलोत बोले- तेरी रगड़ाई हो रही, बिना संघर्ष पद पाने वाले काम नहीं कर सकते; पायलट को भी दी थी नसीहत
20 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NSUI नेता रितु बराला से कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रगड़ाई जरूरी है। इससे पहले वे सचिन पायलट को लेकर भी ऐसा बयान दे चुके हैं। गहलोत ने यह बात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर रितु के समर्थन में चल रहे धरने के दौरान कही।

कमिश्नरेट में ही बिस्तर लगाए, दूसरे दिन भी धरना जारी

रितु बराला के मामले में कांग्रेस नेताओं का धरना सोमवार शाम से शुरू हुआ था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार शाम करीब 6:15 बजे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

एफआईआर दर्ज नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नरेट में ही रात गुजारी। मंगलवार को भी धरना जारी रहा। रात में डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नरेट के गलियारों में बिस्तर लगाने की तैयारी की।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी धरने में शामिल रहे। मंगलवार शाम वैभव गहलोत भी कमिश्नरेट पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

रितु बराला केस: गहलोत का सरकार पर दबाव का आरोप, कांग्रेस का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन | Ritu Barala Case: Gehlot Accuses Govt of Pressure, Congress's Big Protest in Jaipur
रितु बराला केस में गहलोत बोले- पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही, आज जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
20 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। सोमवार रात प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आधी रात को पहुंचे। कांग्रेस ने आज प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को जयपुर बुलाकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है।

राहुल गांधी के फोन के बाद शुरू हुआ था विरोध

रितु बराला के मामले में कांग्रेस का विरोध सोमवार को तेज हुआ था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से फोन पर बातचीत कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा था।

इसके बाद डोटासरा कांग्रेस नेताओं के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान रितु बराला के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने मारपीट और अभद्रता की थी।

रितु बलारा FIR मामला: डोटासरा का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर धरना, कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप | Ritu Balara FIR Case: Dotasra's Dharna at Jaipur Police Commissionerate, Congress Levels Serious Allegations Against Delhi Police
रितु बराला केस में डोटासरा बोले- FIR दर्ज नहीं हुई तो DGP के पास जाएंगे, जयपुर कमिश्नरेट पर धरना
19 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
दिल्ली में एनएसयूआई नेता रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में राजस्थान कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे। राहुल गांधी ने भी मामला उठाया था। कांग्रेस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने तक विरोध जारी रहेगा।

एफआईआर से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंचा

रितु बराला के मामले में शुरू हुआ विवाद अब जयपुर पुलिस और कांग्रेस के बीच बड़े टकराव में बदल गया है। एक तरफ कांग्रेस जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ी है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दिल्ली में उसी घटनाक्रम की जांच चल रही है।

मंगलवार रात कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज के बाद विवाद और बढ़ गया है। अब सवाल केवल रितु बराला की शिकायत का नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच और घायल कार्यकर्ताओं की स्थिति भी महत्वपूर्ण हो गई है।

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला: 'त्यौहार खराब करने और सुर्खियां बटोरने की नौटंकी कर रहे कांग्रेसी' | Madan Rathore's sharp attack on Congress: 'Congressmen are creating a drama to spoil our festival and grab headlines'
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- हमारा त्योहार खराब करने व सुर्खियां बटोरने के लिए नौटंकी कर रहे हैं कांग्रेसी
20 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जहां घटना हुई, कांग्रेस को वहीं पर प्रदर्शन करना चाहिए, यहां प्रदर्शन करके हमारा त्योहार खराब कर रहे हैं। जयपुर पुलिस ने भी जीरो FIR देने से इनकार किया है।

Tags:
  • Ritu Barala Case
  • Govind Singh Dotasra
  • Tikaram Jully
  • डोटासरा
  • कांग्रेस
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • रितु बराला
  • कमिश्नरेट
  • पुलिस
  • दिल्ली
भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के दो नेताओं को जगह, हिमांशु शर्मा राष्ट्रीय मंत्री और देवव्रत राजावत सह-कोषाध्यक्ष बने

By Raghvendra Singh Rathore

भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के दो नेताओं को जगह, हिमांशु शर्मा राष्ट्रीय मंत्री और देवव्रत राजावत सह-कोषाध्यक्ष बने
सारंगढ़ भाजपा में घमासान! जिला बैठक में फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, प्रभारी मंत्री को बदलने की उठी मांग

By Harrison Masih

सारंगढ़ भाजपा में घमासान! जिला बैठक में फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, प्रभारी मंत्री को बदलने की उठी मांग
बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP, CG और राजस्थान में चार नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

By Amresh Kushwaha

बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP, CG और राजस्थान में चार नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश SEIAA में बड़ा विवाद: अध्यक्ष ने सदस्य सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्य सचिव से की हटाने की मांग

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश SEIAA में बड़ा विवाद: अध्यक्ष ने सदस्य सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्य सचिव से की हटाने की मांग
पति की मौत के बाद बीमा कंपनी ने रोके 20 लाख, महिला ने लड़ी लंबी लड़ाई, अब ब्याज समेत देना होगा पैसा

By Umeshwari Baghel

पति की मौत के बाद बीमा कंपनी ने रोके 20 लाख, महिला ने लड़ी लंबी लड़ाई, अब ब्याज समेत देना होगा पैसा
वोट चोरी के आरोपों की अब घर-घर जांच? मध्य प्रदेश कांग्रेस 25 अक्टूबर से जुटाएगी सबूत

By Ramanand Tiwari

वोट चोरी के आरोपों की अब घर-घर जांच? मध्य प्रदेश कांग्रेस 25 अक्टूबर से जुटाएगी सबूत
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 45 सीट महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 45 सीट महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित