हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर के उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट की रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश

Mukesh Sharma | Oct 03, 2026, 19:49 IST
Share
तीन सरपंच सीट को किया रद्द
तीन सरपंच सीट को किया रद्द

राजस्थान हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत बारिघा, श्री महावीर जी और अकबरपुर में सरपंची के लिए आरक्षण रद्द कर दिया है। न्यायालय का यह निर्णय रोटेशन नियमों के उल्लंघन के आधार पर लिया गया। सरकार को निर्देश दिया गया है कि नए आरक्षण के लिए अगले सात दिन में कदम उठाने होंगे। कोर्ट ने कहा कि पूर्व चुनावों में आरक्षण नियमों का पालन अनिवार्य था।

राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर जिले की ग्राम पंचायत बारिघा,करौली जिले की ग्राम पंचायत श्री महावीर जी और करौली जिले की ही ग्राम पंचायत अकबरपुर में सरपंच पद के लिए किए गए आरक्षण आवंटन को रोटेशन नियम का उल्लंघन होने के आधार पर रद्द कर दिया है।

कोर्ट ने सरकार को सात दिनों में रोटेशन नियमों के अनुसार नए सिरे से लॉटरी निकालने के आदेश दिए हैं। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश रविंद्र सिंह,धीरज जाटव व महेंद्र सिंह की याचिकाओंं को मंजूर करते हुए दिए।

रोटेशन का उल्लंघन

हाईकोर्ट ने माना है कि निर्धारित रोटेशन साईकल को पूरा किए बिना किसी श्रेणी के आरक्षण को दोहराना भारतीय संविधान और राजस्थान पंचायती राज अधिनियम- 1994 की धारा 15 और राजस्थान पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 7 का उल्लंघन है।

पुनर्गठन से नहीं होता रोस्टर रिसेट

अदालत ने सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया कि नई पंचायत समिति के गठन या पुनर्गठन से नए सिरे से आरक्षण रोटेशन शुरू करने की अनुमति मिल जाती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जहाँ ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमाएँ अपरिवर्तित रहती हैं वहाँ पिछले चुनावों के आरक्षण रोटेशन का पालन किया जाना जरुरी है।

खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट ने कहा,समय पर चुनाव कराना दखल नहीं
03 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट ने खाटूश्यामजी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है। इससे पहले सिंगल बेंच ने लक्ष्मी कुमारी के अनुपस्थित रहने के आधार पर चुनाव प्रक्रिया को रोका था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होने पर किसी भी दखल की अनुमति नहीं होगी।

विभागीय परिपत्रों से ही है स्पष्ट

कोर्ट ने कहा कि 10 अगस्त 2026, 16 अगस्त 2026 और 19 सितंबर 2026 के प्रशासनिक परिपत्रों में स्पष्ट उल्लेख है कि पुनर्गठित इकाइयों में भी पूर्व में आरक्षित श्रेणियों को तब तक दोहराया नहीं जाना चाहिए जब तक कि साई​कल पूरी न हो जाए।

कोर्ट ने कहा है कि मशीनी अंदाज में गणितीय प्रक्रिया संविधान की जरुरत को पूरा नहीं करती। आरक्षण का लाभ किसी एक श्रेणी या सीट तक सीमित न रहे, इसके लिए रोटेशन की साईकल का पालन सभी मौका देने की मूल भावना के साथ किया जाना चाहिए।

राजस्थान पुलिस में फेरबदल: 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती
03 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान सरकार ने 3 अक्टूबर 2026 को 14 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उप पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के लिए है। जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अधिकारियों को एसओजी और एटीएस जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी रखा गया है।

कानून के विपरीत पुनरावृत्ति

संबंधित ग्राम पंचायतों के निवासी एवं याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट तनवीर अहमद ने कोर्ट केा बताया कि अधिकारियों ने रोटेशन लागू करने के बजाय सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी के आरक्षण को गैर-कानूनी तरीके से दोहराया है।

उन्होंने ग्राम पंचायत बारिघा का उदहारण देकर कोर्ट को बताया कि ग्राम पंचायत बारिघा में सरपंच पद 1995 में SC (महिला), 2000 में OBC (सामान्य), 2005 में अनारक्षित (सामान्य), 2010 में OBC (महिला), 2015 में SC (सामान्य) और 2020 में अनारक्षित (सामान्य) रहा था। पिछले छह चुनावों में से दो बार SC श्रेणी को आरक्षण मिलने के कारण, रोटेशन क्रम के अनुसार आगामी चुनाव में यह सीट अनारक्षित या ओबीसी श्रेणी के लिए नियत होनी चाहिए थी।

नियमों के विपरीत एससी श्रेणी को पुनः आरक्षित करने से अन्य योग्य गैर-एससी उम्मीदवारों के पंचायती राज चुनावों में चुनाव लड़ने के संविधानिक अधिकार का हनन हुआ है।

अशोक गहलोत की सरकार को नसीहत, कहा - 10 साल का सबसे बड़ा अकाल, तुरंत हरकत में आए CM भजनलाल
03 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
मानसून की बारिश में कमी के कारण राजस्थान में खेती और पशुपालन संकट में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस चुनौती का सामना करने के लिए आकस्मिक कार्ययोजना की मांग की है। किसानों को कम बारिश के कारण फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, और पशुपालकों के लिए चारे की कमी चिंता बढ़ा रही है।

Tags:
  • सरपंच आरक्षण रोटेशन
  • सरपंच पद आरक्षण रद्द
  • राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला
  • आरक्षण लॉटरी दोबारा
  • पंचायत चुनाव आरक्षण
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • Sarpanch reservation rotation
  • Rajasthan High Court
  • Rajasthan Panchayat Election
कर्मवीर सिंह के जशपुर पहुंचते ही दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, बोले कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद

By Arun Tiwari

कर्मवीर सिंह के जशपुर पहुंचते ही दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, बोले कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को

By Umeshwari Baghel

ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को
राजनीति के राखी सावंत बनते जा रहे जीतू पटवारी, बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बड़ा बयान

By Sanjay Gupta

राजनीति के राखी सावंत बनते जा रहे जीतू पटवारी, बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बड़ा बयान
हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील, भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर मचा सियासी घमासान

By Arohi Raj

हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील, भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर मचा सियासी घमासान
PDS की दुकान में एक करोड़ का घोटाला, 300 परिवारों का राशन डकार गई बाप-बेटे की जोड़ी!

By Sandeep Kumar

PDS की दुकान में एक करोड़ का घोटाला, 300 परिवारों का राशन डकार गई बाप-बेटे की जोड़ी!
खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट ने कहा,समय पर चुनाव कराना दखल नहीं

By Mukesh Sharma

खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट ने कहा,समय पर चुनाव कराना दखल नहीं
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

By Umeshwari Baghel

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं