आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन संजय श्रोत्रिय की हाई कोर्ट में अपील, बोले-इंटरव्यू बोर्ड बनाने का काम डीजीपी का
Amit Baijnath Garg | Oct 16, 2025, 21:32 IST
Photograph: (the sootr)
आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन संजय श्रोत्रिय ने राजस्थान हाई कोर्ट के एकल पीठ के आदेश को अपील दायर कर चुनौती दी है। उन्होंने फैसले में की गई टिप्पणियों को हटाने की अपील की है।
Jaipur. राजस्थान लोक सेवा आयोग की पूर्व मेंबर मंजू शर्मा के बाद अब पूर्व चेयरमैन संजय श्रोत्रिय ने भी एकल पीठ के आदेश को अपील दायर करके चुनौती दी है। राजस्थान हाई कोर्ट की एकल पीठ ने 28 अगस्त को एसआई भर्ती 2021 रद्द करने के निर्देश देते हुए आरपीएससी सदस्यों पर गंभीर टिप्पणियां की थीं। संजय श्रोत्रिय ने आदेश से अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की गुहार की है।
साख बचाने को जूझ रहे आरपीएससी में तीन नए सदस्य नियुक्त, बाकी भी जल्द मिलने के आसार
श्रोत्रिय ने अपील में कहा है कि एसआईटी ने रिपोर्ट में पेपर लीक में शामिल और शामिल नहीं होने वालों को अलग-अलग किया है, लेकिन एकल पीठ ने इस फैक्ट को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। एकल पीठ ने बाबूलाल कटारा के बयान को आधार बनाकर आरपीएससी सदस्यों के प्रति गंभीर टिप्पणियां की हैं।
वहीं ट्रायल कोर्ट भी पुलिस में दिए गए बयान को स्वीकार नहीं करती। इसके बावजूद एकल पीठ ने बिना क्रिमिनल ट्रायल के ही आरपीएससी सदस्यों के प्रति गंभीर टिप्पणियां करके फैसला सुना दिया।
'अकर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' हो आरपीएससी का ध्येय वाक्य, वह हर गलती का जिम्मेदार
श्रोत्रिय का कहना है कि एसआई भर्ती का इंटरव्यू बोर्ड डीजीपी की सिफारिश पर ही बनता है। हर इंटरव्यू बोर्ड में आईजी स्तर के दो अधिकारी होते हैं। अगर इंटरव्यू बोर्ड ने गड़बड़ी की होती तो पुलिस अधिकारी उसी समय आपत्ति कर देते। यदि गड़बड़ी हुई और उन्होंने आपत्ति नहीं की तो फिर इस मामले में वे भी दोषी हैं।
आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा और संगीता आर्य संकट में, सरकार के अगले कदम का इंतजार!
जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने 28 अगस्त के आदेश में आरपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन और सदस्यों पर गंभीर टिप्पणियां की थीं। जस्टिस जैन ने फैसले में लिखा है कि पूर्व सदस्य रामूराम राईका की बेटी शोभा राईका को एसआई भर्ती के इंटरव्यू में अच्छे अंक मिले।
'बड़े चेहरों' ने ही नष्ट की आरपीएससी की पवित्रता, इनमें कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा और संगीता आर्य भी
इसके लिए राईका ने तत्कालीन अध्यक्ष श्रोत्रिय सहित आरपीएससी के अन्य सदस्यों बाबूलाल कटारा, मंजू शर्मा, संगीता आर्य और जसवंत राठी से मुलाकात की थी। एकल पीठ ने लिखा है कि सदस्यों की भागीदारी आरपीएससी के अंदर पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार का संकेत देती है। इससे इंटरव्यू और लिखित परीक्षा दोनों ही चरणों में भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता को खतरा है।
साख बचाने को जूझ रहे आरपीएससी में तीन नए सदस्य नियुक्त, बाकी भी जल्द मिलने के आसार
क्रिमिनल ट्रायल ही कर डाली
वहीं ट्रायल कोर्ट भी पुलिस में दिए गए बयान को स्वीकार नहीं करती। इसके बावजूद एकल पीठ ने बिना क्रिमिनल ट्रायल के ही आरपीएससी सदस्यों के प्रति गंभीर टिप्पणियां करके फैसला सुना दिया।
'अकर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' हो आरपीएससी का ध्येय वाक्य, वह हर गलती का जिम्मेदार
डीजीपी की सिफारिश पर इंटरव्यू बोर्ड
एफआईआर तो चेयरमैन के कहने पर हुई उन्होंने कहा कि पेपर लीक की एफआईआर चेयरमैन के कहने पर सचिव की ओर से दर्ज कराई गई है। ऐसे में बिना सुनवाई का मौका दिए संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ टिप्पणियां करना अनुचित है। इसे सही नहीं कहा जा सकता।
पूर्व चेयरमैन से लेकर सदस्यों तक गंभीर आरोप
'बड़े चेहरों' ने ही नष्ट की आरपीएससी की पवित्रता, इनमें कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा और संगीता आर्य भी
सदस्यों से की थी मुलाकात
FAQ
- 1. संजय श्रोत्रिय ने हाई कोर्ट में क्या अपील दायर की है?
संजय श्रोत्रिय ने राजस्थान हाई कोर्ट के एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दायर की है, जिसमें उन्होंने कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की है। - 2. एसआई भर्ती के इंटरव्यू बोर्ड का गठन कैसे हुआ था?
एसआई भर्ती के इंटरव्यू बोर्ड का गठन डीजीपी (Director General of Police) की सिफारिश पर किया गया था, और इसमें आईजी स्तर के दो अधिकारी शामिल थे। - 3. एकल पीठ ने आरपीएससी के अधिकारियों पर क्या टिप्पणियां की थीं?
हाई कोर्ट की एकल पीठ ने आरपीएससी के अधिकारियों पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने भ्रष्टाचार में भाग लिया और इंटरव्यू और लिखित परीक्षा दोनों में भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता को खतरे में डाला।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari