गुजरात जा रही बस की ट्रक से टक्कर, सरकारी शिक्षक समेत 2 की मौत

Jageshwar prasad | Jul 26, 2026, 18:32 IST
Share
सांचौर-डीसा हाईवे पर हादसा, बस सवार 10 घायल, दो की मौत
सांचौर-डीसा हाईवे पर हादसा, बस सवार 10 घायल, दो की मौत

जालोर जिले के सांचौर-डीसा नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह निजी बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के कंडक्टर और एक सरकारी शिक्षक की मौत। 10 यात्री घायल।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जालोर में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टकराए बस-ट्रक।
  • गुजरात जा रही बस बानी हादसे का शिकार, टीचर और कंडक्टर की मौत।
  • सांचौर-डीसा हाईवे पर तेज रफ्तार और बारिश बनी हादसे की वजह।
  • हादसे में 10 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी।
  • बहन की दवा लेने जा रहे सरकारी शिक्षक की हादसे में गई जान।
राजस्थान के जालोर जिले में रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बाड़मेर के बेड़िया से सवारी लेकर गुजरात के पालनपुर जा रही एक निजी यात्री बस सांचौर-डीसा नेशनल हाईवे पर पलादर सरहद क्षेत्र में सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर और एक सरकारी शिक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 10 अन्य यात्री घायल हुए हैं।

बारिश और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

घटना रविवार सुबह करीब 9:45 बजे सांचौर से करीब 15 किलोमीटर दूर पीर की जाल के पास हुई। सांचौर थानाधिकारी नैनाराम चौधरी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी और बस की रफ्तार भी तेज थी। इसी दौरान सामने गुजरात की तरफ से बाड़मेर की ओर जा रहे ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर सांचौर पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सांचौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल हंजाराम मेघवाल (53), निवासी शिवपुरा होथीगांव (सांचौर) और बस कंडक्टर मारू खाना (38), निवासी पांति का निवान सेड़वा (बाड़मेर) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक हंजाराम मेघवाल सांचौर के दूठवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और अपनी बहन की दवा लेने गुजरात जा रहे थे।

घायलों में से 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और ट्रक ड्राइवर, खलासी व बस ड्राइवर को डिटेन कर लिया है।

ये भी पढ़ें:-

निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत 12 से ज्यादा घायल

PWD की चेतावनी के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, गिर गई सरकारी स्कूल की छत

इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं, पैसेंजर्स पटरियों पर कूदे

हॉस्पिटल में छत से पंखा-प्लास्टर गिरा, डॉक्टर का सिर फटा, महिला मरीज भी घायल

Tags:
  • सड़क हादसा
  • आमने-सामने टकराए बस-ट्रक
  • भीषण सड़क हादसा
  • तेज रफ्तार
  • जालोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब