जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने ली शपथ, राजस्थान हाई कोर्ट के 44वें CJ बने

Ashish Bhardwaj | Sept 07, 2026, 11:44 IST
Share
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जस्टिस संजय अग्रवाल ने संभाली राजस्थान HC की कमान।
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ।
  • लोकभवन में हुआ मुख्य न्यायाधिपति का शपथ समारोह।
  • CM भजनलाल समेत कई दिग्गज रहे मौजूद।
  • राजस्थान हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधिपति।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जयपुर के लोकभवन में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।

समारोह से पहले मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी नियुक्ति अधिसूचना पढ़कर सुनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। हाईकोर्ट के न्यायाधीश, अधिकारी और अधिवक्ता भी समारोह का हिस्सा बने।

शपथ से पहले पढ़ी गई अधिसूचना

समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना और वारंट पढ़कर सुनाया।

यह औपचारिकता किसी भी संवैधानिक पद की शपथ प्रक्रिया का अहम हिस्सा मानी जाती है। इसके बाद राज्यपाल ने जस्टिस अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल

समारोह में जुटे कई गणमान्य लोग

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए।

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिकारी और अधिवक्तागण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल के परिजन भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

यह समारोह राजस्थान की न्यायपालिका के लिए एक अहम मौका माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश को अब नया मुख्य न्यायाधिपति मिल गया है।

ये खबर भी पढे़:-

पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान को जोड़ेगा नया एक्सप्रेस-वे, 7 घंटे का सफर होगा 3 घंटे में

अजमेर में कांग्रेस ने जारी किया ब्लैक पेपर, 36-साल के कार्यकाल पर भी सवाल

बेनीवाल ने किया ओवैसी के साथ गठबंधन, ओवैसी बोले- कांग्रेस ने हमेशा दिया धोखा

भजनलाल शर्मा के रोड शो का अचानक बदला माहौल, लगे 'अशोक गहलोत जिंदाबाद' नारे

Tags:
  • प्रेमचंद बैरवा
  • मुख्य सचिव वी श्रीनिवास
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
  • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा