अमित शाह के दौरे से पहले अलवर में विवाद, कलेक्टर के खिलाफ धरने पर मंत्री संजय शर्मा
Mukesh Sharma | Aug 12, 2026, 14:41 IST
संजय शर्मा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान के अलवर दौरे से पहले वर्ष 2012 के सफाईकर्मियों को नियुक्ति न मिलने पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कलेक्टर और कमिश्नर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
समझें क्या है पूरा मामला
- अमित शाह के अलवर दौरे से पहले नगर निगम में भर्ती विवाद को लेकर प्रशासनिक संकट गहराया।
- वर्ष 2012 की भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र जारी न होने पर मंत्री संजय शर्मा धरने पर बैठे।
- शहर की व्यवस्था बर्बाद करने और सरकार के आदेश न मानने का आरोप लगाया।
- आयुक्त के तबादले के बाद पैदा हुआ हंगामा
मंत्री ने कमिश्नर सोहन सिंह से कहा कि सीनियर IAS रवि जैन की तुम नहीं मान रहे, प्रतीक जूईकर की तुम नहीं मान रहे। कलेक्टर और आयुक्त आप लोग चाहते क्या हो इस शहर से यह बता दो। तुम कोई राज्य सरकार से बड़े हो गए क्या या तुम ही सरकार हो? मेरी तुम नहीं सुन रहे, झाबर सिंह जी खर्रा की नहीं सुन रहे। अब किससे कहलवाना है, यह भी बता दो।
मंत्री ने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र जारी कर आज ही नियुक्ति नहीं दी जाती, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। मंत्री के साथ कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर खान भी धरने पर बैठे हैं। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में उलझ भी गए।
राजस्थान सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा अलवर से विधायक हैं... बुधवार को अलवर कलेक्टर के ही खिलाफ धरने पर बैठ गए.
बोले- उसे तो लूटकर खाना है, हरामखोरी कर रखी है..#rajasthan #vanmantri @Sanjay4India1 pic.twitter.com/xADH4VWqa0
— TheSootr (@TheSootr) August 12, 2026
मंगलवार को घेर लिया था आयुक्त को
हंगामा होता देख आयुक्त सरकारी वाहन में बैठकर निकलने लगे।लेकिन एक महिला उनके वाहन के आगे लेट गई। इस पर आयुक्त ने दूसरा वाहन मंगवा लिया लेकिन,गुस्साई भीड़ ने उसे भी रोक लिया और आयुक्त को वापिस दफ्तर में आना पड़ा।
कमरे में बंद होकर बुलाई पुलिस
इसके बाद भीड़ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंच गई। उन्होंने कलक्टर डॉ.आर्तिक शुक्ला को बुलाया और समाधान करने को कहा था।
यह है मामला
आयुक्त उन्हें लगातार कल और परसों नियुक्ति-पत्र देने का आश्वासन देते रहे। इस बीच उनका तबादला हो गया है। वाल्मीकि समाज के नेता जितेंद्र सारवान ने कहा कि आयुक्त हमारे समाज को कुछ देना ही नहीं चाहते हैं।
कमिश्नर-कलेक्टर ने शहर को बर्बाद कर दिया
भाजपा सरकार की अलवर में खुली असलियत
भाजपा सरकार की असलियत अलवर में खुलकर सामने आ गई है। सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र तक नहीं मिल रहे, और खुद राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा को अपनी ही सरकार के नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा। यह भाजपा शासन में प्रशासनिक तंत्र के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत है।
जिला कलेक्टर से… pic.twitter.com/byZeh176X7
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) August 12, 2026
यह सरकार नहीं चल रही,बल्कि अफसरशाही के भरोसे लड़खड़ा रही है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि जब उसका अपना मंत्री ही व्यवस्था से त्रस्त है, तो जनता किस मुंह से इस सरकार पर भरोसा करे।
ये खबर भी पढे़:-
रेलवे ने यात्रियों दी राहत, 2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को किया नियमित
निकाय-पंचायत चुनाव से पहले SC-ST के रिटायर्ड अधिकारियों से क्यों मिले CM भजनलाल?
निकाय चुनाव में 60 सीटें OBC के लिए हो सकती है रिजर्व, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj