4
सरिस्का में तितलियों का पार्क बनाने पर विचार, 40 प्रजाति मिली, संरक्षण के लिए हो रहा सर्वेक्षण
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का में तितलियों का पार्क बनाने पर विचार चल रहा है। सर्वेक्षण के जरिए तितलियों की 40 प्रजातियां पाई गई हैं, जिनके संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं।
राजस्थान के अलवर में बाघों के घर सरिस्का में विलुप्त हो रही रंग-बिरंगी तितलियों के संरक्षण के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। फूलदार वनस्पति की कमी से यहां तितलियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में सरकार स्तर पर यह विचार चल रहा है कि सरिस्का में तितलियों को बचाने के लिए तितली पार्क विकसित किया जाए। संयोग से केंद्र और राज्य में वन और पर्यावरण मंत्री अलवर से हैं, जिसमें सरिस्का टाइगर रिजर्व आता है।
अधिकारियों का कहना है कि सरिस्का में तितली की तीन दर्जन से अधिक प्रजातियां हैं। यहां इनकी प्रजातियों की समृद्ध विविधताओं को बचाए रखने के लिए दो दिन का तितली सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर यह तय किया जाएगा कि तितलियों के संरक्षण के लिए सरिस्का में क्या उपाय किए जाएं।
वनपाल रामवीर गुर्जर ने बताया कि सरिस्का में तितलियों का सर्वे हो रहा है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। हर वन खंड में यह सर्वे चल रहा है। ये तितलियां जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी हैं। सरिस्का के सभी कर्मचारी इसमें लगे हुए हैं। मानसून के दौरान तितलियां काफी दिखाई देती हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
सरिस्का की सीमा में बदलाव का प्रस्ताव, बंद पड़ी 60 खानों को फायदा देने की तैयारी
अलवर के पूर्व राजपरिवार ने दिल्ली में खरीदा 100 करोड़ का बंगला, सात करोड़ की दी स्टाम्प ड्यूटी
राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन का बना स्मारक, टाइग्रेस को मिला राजमाता का दर्जा
![4]()
सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु शारण का कहना है कि सर्वेक्षण के जरिए तितलियों का रिकॉर्ड तैयार होगा। इसमें यह तथ्य शामिल होगा कि सरिस्का में कितनी तरह की तितलियों की प्रजातियां मिलती हैं। अभी तक यह पता चला है कि सरिस्का में लगभग 40 प्रकार की प्रजातियों की तितलियां हैं। इसके जरिए तितलियों का संरक्षण किया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
अधिकारियों का कहना है कि सरिस्का में तितली की तीन दर्जन से अधिक प्रजातियां हैं। यहां इनकी प्रजातियों की समृद्ध विविधताओं को बचाए रखने के लिए दो दिन का तितली सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर यह तय किया जाएगा कि तितलियों के संरक्षण के लिए सरिस्का में क्या उपाय किए जाएं।
सर्वेक्षण की हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग
पर्यावरण सुरक्षा में अहम भूमिका सरिस्का के अकबरपुर रेंज में सर्वेक्षण करने में जुटी वनरक्षक ललिता सैनी का कहना है कि तितलियों की पर्यावरण सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तितलियों का पारिस्थिति तंत्र के साथ ही खाद्य श्रृंखला में भी अहम रोल होता है। वह परागण कर्तव्य के रूप में काम करती हैं। वहीं वनरक्षक पूजा यादव के अनुसार, सुबह के समय में तितलियां ज्यादा निकलती हैं और धूप में कम। सर्वे में कई प्रजातियों की तितलियां मिली हैं। सर्वेक्षण के बाद रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।
सरिस्का की सीमा में बदलाव का प्रस्ताव, बंद पड़ी 60 खानों को फायदा देने की तैयारी
अलवर के पूर्व राजपरिवार ने दिल्ली में खरीदा 100 करोड़ का बंगला, सात करोड़ की दी स्टाम्प ड्यूटी
राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन का बना स्मारक, टाइग्रेस को मिला राजमाता का दर्जा
सर्वेक्षण में तितलियों की 40 प्रजाति मिली
FAQ
- 1. क्या सरिस्का में तितलियों के संरक्षण के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?
सरिस्का में तितलियों के संरक्षण के लिए तितली पार्क बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एक विशेष सर्वेक्षण किया जा रहा है, ताकि तितलियों की प्रजातियों का संरक्षण किया जा सके। - 2. सरिस्का में कितनी प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं?
सरिस्का में लगभग 40 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं, जो जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। - 3. तितलियों का पर्यावरण में क्या योगदान है?
तितलियां पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे परागण का कार्य करती हैं, जो पौधों के विकास के लिए आवश्यक है और खाद्य श्रृंखला का एक अहम हिस्सा होती हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari