सरिस्का के जंगल में गूंजे 'पधारो म्हारे देश' के सुर: विदेशी डॉक्टरों ने पहनी लुगड़ी, ग्रामीण महिलाओं संग लगाए ठुमके
Ashish Bhardwaj | Feb 19, 2026, 15:20 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में सरिस्का के जंगलों में विदेशी मेहमानों के बीच पधारो म्हारे देश के सुर गूंजे। ट्रेनिंग के आए 20 देशों के पशु चिकित्सकों ने राजस्थानी पोशक पहनकर ग्रामीण महिलाओं के संग ठुमके लगाए।
News In Short
- सरिस्का में ट्रेनिंग लेने आए 20 देशों के पशु चिकित्सक राजस्थानी रंग में दिखे।
- इन विदेशी मेहमान ने राजस्थानी पोशाक पहनकर ठुमके लगाए।
- विदेशी पशु चिकित्सकों की ट्रेनिंग 27 फरवरी तक चलेगी।
- ट्रेनिंग में करीब 20 देशों के लगभग 40 से 50 पशु चिकित्सक ले रहे हैं भाग।
- ये डॉक्टर वन्यजीवों के खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर कर रहे शोध।
News In Detail
राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में प्रशिक्षण लेने आए 18 देशों के पशु चिकित्सक गुरुवार को राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए। जंगल की खाक छानने और वन्यजीवों पर शोध करने आए इन विदेशी मेहमानों ने जब घाघरा-लुगड़ी पहनी, तो वे किसी राजस्थानी से कम नजर नहीं आ रहे थे।
sariska
हरिपुरा गांव बना 'इंटरनेशनल डांस फ्लोर'
देखते ही देखते विदेशी मेहमानों ने राजस्थानी घाघरा और लुगड़ी पहन ली। उन्होंने राजस्थानी और हरियाणवी लोक गीतों की धुन पर विदेशी डॉक्टरों ने गांव की महिलाओं के साथ ताल से ताल मिलाई और 'पधारो म्हारे देश' पर जमकर ठुमके लगाए। ग्रामीण महिलाओं ने भी बड़ी गर्मजोशी से इन 'गोरे मेहमानों' को अपनी संस्कृति का हिस्सा बनाया।
sariska 2
लिया राजस्थानी जायके का आनंद
फील्ड वर्क और रिसर्च के बीच जब इन मेहमानों को गांव की सादगी और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विदेशी मेहमानों ने चूल्हे पर बने देसी खाने का आनंद लिया और राजस्थान के आतिथ्य सत्कार की जमकर तारीफ की।
वायरल हुआ 'देसी' अंदाज
पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैसे सरिस्का का यह जंगल न केवल बाघों के लिए, बल्कि सांस्कृतिक मिलन का भी केंद्र बन गया है।
ट्रेनिंग प्रोग्राम
अवधि: 9 फरवरी से 27 फरवरी (18 दिन)
प्रतिभागी: 20 देशों के करीब 50 डॉक्टर
ये भी पढे़:-
Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश, सीजी में ऐसा रहेगा मौसम
गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी
राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari