सेक्सटॉर्शन के जरिए अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाला मौलवी सोयब गिरफ्तार, मदरसे में है शिक्षक

Amit Baijnath Garg | Sept 23, 2025, 17:53 IST
Share
alwar police
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर में बांग्लादेश के मनी सेंडिंग ऐप से सेक्सटॉर्शन के जरिए अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले मौलवी सोयब को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर कई लोगों से ठगी करने का आरोप है।

राजस्थान के अलवर जिले के बहतुकला थाना पुलिस द्वारा गठित पुलिस टीम ने सेक्सटॉर्शन के जरिए अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले मौलवी सोयव को गिरफ्तार किया है, जिसका सीधा लिंक बांग्लादेश से है। यह बांग्लादेश के मनी सेंडिंग ऐप का उपयोग कर पैसे ठगता था। आरोपी के मोबाइल में करीब 20 लोगों के बांग्लादेश के नंबर मिले हैं और यह अब तक 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले (साइबर क्राइम) के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर संग्राम अभियान के तहत पुलिस थाना बहतुकला (धोलागढ़ देवी) के नेतृत्व में साइबर फ्रॉड प्रभावित स्थान पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

भिवाड़ी पुलिस की कार्रवाई : 61 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर दबोचे

सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम गोठड़ा खुर्द में पहाड़ की तलहटी में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए सेक्सटॉर्शन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोयब खान पुत्र निजामुद्दीन निवासी निचला गोठड़ा थाना धोलागढ़ देवी जिला अलवर बताया। उसके पास एक मोबाइल फोन मिला, जिसके द्वारा बांग्लादेश एवं अन्य नंबरों पर बनाए गए न्यूड वीडियो, लड़की के फोटो और वीडियो सेंड किए हुए मिले।

युवतियों के गूगल से फोटो डाउनलोड कर कॉल गर्ल बताकर वसूली, जयपुर में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश

पैसों की ठगी की कई पीड़ित व्यक्तियों से BKASH ऐप के जरिए पैसे प्राप्त करने के मैसेज पाए गए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार आरोपी द्वारा कई लड़कियों के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर उनको सोशल मीडिया पर अपलोड करने एवं उनके परिजनों को भेजने की धमकी देकर पैसों की ठगी की जा रही थी। ये आरोपी ग्राम गोठड़ा में मदरसे में शिक्षक का कार्य करता है।
Cyber fraud झुंझुनूं में 70 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, 4000 खातों का हुआ इस्तेमाल

बांग्लादेश से कनेक्शन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके मोबाइल में संदिग्ध सामग्री मिली है, जिनकी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के करीब 15 लोगों के नंबर मिले हैं और 50 से अधिक लोगों के साथ यह ठगी कर चुका है। सबसे बड़ी बात है कि इस आरोपी का संपर्क बांग्लादेश से बताया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

डिप्टी मैनेजर वॉट्सऐप लिंक से फंसा, जयपुर में 81 लाख की साइबर ठगी

क्या है BKASH ऐप

यह ऐप बांग्लादेश में मोबाइल वित्तीय सेवा है, जो BRAC बैंक पीसीएल की सहायक कंपनी के रूप में बांग्लादेश बैंक के अधिकार क्षेत्र में संचालित है। यह मोबाइल वित्तीय सेवा कंपनी ब्रेक बैंक लिमिटेड और मनी इन मोशन के बीच एक संयुक्त उद्योग के रूप में काम करती है।

FAQ

  1. 1. सेक्सटॉर्शन क्या है और इसे कैसे किया जाता है?
    सेक्सटॉर्शन एक प्रकार की साइबर ठगी है, जिसमें अपराधी पीड़ित व्यक्ति को उनके निजी वीडियो या फोटो के जरिए ब्लैकमेल करता है। आरोपी उन तस्वीरों या वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे वसूलता है।
  2. 2. आरोपी के पास कौन सी ऐप्स से पैसे ठगे गए थे?
    आरोपी ने BKASH ऐप का उपयोग करके पैसे ठगे थे। यह बांग्लादेश में एक प्रमुख मोबाइल वित्तीय सेवा है, जो लोगों को पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देती है।
  3. 3. इस मामले में बांग्लादेश का क्या कनेक्शन है?
    आरोपी के मोबाइल से बांग्लादेश के करीब 15 लोगों के नंबर मिले हैं। इसके अलावा, आरोपी बांग्लादेश से जुड़े ठगी के नेटवर्क का हिस्सा था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।


Tags:
  • राजस्थान
  • साइबर क्राइम
  • साइबर ठगी
  • बांग्लादेश
  • अलवर
  • सेक्सटॉर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान