खेल संघ के पूर्व सचिव को SOG ने किया गिरफ्तार, जारी किए थे फर्जी प्रमाण पत्र

Ashish Bhardwaj | Jun 25, 2026, 20:33 IST
Share
बुधाराम टांक
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 में फर्जी ताईक्वांडो सर्टिफिकेट से चयन का मामला सामने आया है। एसओजी ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को गिरफ्तार किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान शिक्षक भर्ती 2022 में खेल कोटे के तहत फर्जी ताईक्वांडो सर्टिफिकेट का हुआ खुलासा।
  • SOG ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया।
  • जांच में 38 अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का मामला सामने आया।
  • हर फर्जी सर्टिफिकेट के लिए दलालों द्वारा करीब 1.5 से 2 लाख रुपए वसूले गए।
  • SOG अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और अभ्यर्थियों की जांच कर रही है।
राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 में खेल कोटे का फर्जीवाड़ा सामने आया है। अभ्यर्थियों ने फर्जी राष्ट्रीय ताईक्वांडो सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी हासिल की। एसओजी ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को गिरफ्तार किया है। हर सर्टिफिकेट के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए लिए जाते थे। मामले में 38 अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज सामने आए हैं।

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी (SOG – Special Operation Group) ने एक बड़े भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। यह मामला 2022 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से जुड़ा है।

जांच में पता चला कि खेल कोटे के तहत चयन के लिए फर्जी राष्ट्रीय स्तर के ताईक्वांडो सर्टिफिकेट बनाए गए। इन्हीं सर्टिफिकेट के आधार पर कई अभ्यर्थियों को नौकरी में फायदा मिला।

कैसे हुआ खुलासा

एडीजी एसओजी एवं एटीएस विशाल बंसल ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2022 में लेवल-1 शिक्षक भर्ती परीक्षा करवाई थी। इसमें खेल कोटे से 2 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन होना था।

जांच में सामने आया कि तय सीटों से दोगुने अभ्यर्थियों ने फर्जी सर्टिफिकेट जमा कराए। ऐसे कुल 38 अभ्यर्थियों ने चयन सूची में शामिल होने के बाद शिक्षा विभाग की कमेटी के सामने यह सर्टिफिकेट पेश किए थे।

दलालों से मिले फर्जी सर्टिफिकेट

पूछताछ में पता चला कि अभ्यर्थियों ने दलालों के जरिए ये फर्जी सर्टिफिकेट हासिल किए थे। सर्टिफिकेट को असली दिखाने के लिए ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, धनबाद के नाम से मिलती जुलती फर्जी ईमेल आईडी बनाई गई थी।

इस फर्जी ईमेल आईडी से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर को कूटरचित सत्यापन रिपोर्ट भेजी गई। इससे फर्जी सर्टिफिकेट असली जैसा दिखने लगा।

गिरफ्तार आरोपी की भूमिका

एसओजी ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को गिरफ्तार किया है। वह पीपाड़ सिटी, जिला जोधपुर का निवासी है। वह साल 2020 से 2023 तक टोगोबार खेल संघ का सचिव रहा था।

इसी दौरान उसका संपर्क हरियाणा निवासी सतीश डूल और विवेक से हुआ। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने कथित रूप से फर्जी राष्ट्रीय स्तर के सर्टिफिकेट तैयार किए। हर सर्टिफिकेट के लिए करीब दो लाख रुपए की रकम तय की गई थी।

एसओजी के मुताबिक ये फर्जी सर्टिफिकेट बस के जरिए जोधपुर भेजे गए। बुधाराम टांक ने इन्हें अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। इसके बदले हर अभ्यर्थी से करीब डेढ़ लाख रुपए लिए गए।

अभ्यर्थी ने किया खुलासा

गिरफ्तार अभ्यर्थी कविता ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब तीन साल पहले बुधाराम टांक को डेढ़ लाख रुपए दिए थे। इसके बदले उसने 2016-17 का बैकडेटेड फर्जी ताईक्वांडो सर्टिफिकेट हासिल किया।

बाद में अभ्यर्थियों ने यही फर्जी सर्टिफिकेट अन्य दस्तावेजों के साथ कर्मचारी चयन बोर्ड और शिक्षा विभाग के सामने पेश कर दिए। इसी आधार पर उन्हें भर्ती में फायदा मिला।

ईओ-आरओ भर्ती में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से हुई ईओ व आरओ भर्ती में ब्लूटूथ से नकल करने के मामले में कोर्ट ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने जमानत मिलने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं होने वाली आरोपी बीकानेर निवासी निरमा मंडा की जमानत जब्त कर ली है। मामले में अभी 30 आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान लंबित चल रहा है।

एसओजी की ओर से विशेष लोक अभियोजन भंवर सिंह चौहान ने अनुसंधान पूरा करने के लिए समय मांगने की अर्जी पेश की थी। कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार करते हुए एसओजी को अनुसंधान पूरा करने के लिए दो महीने का समय दिया है। इस कारण अब एसओजी को 30 आरोपियों के खिलाफ 60 दिन में पूरी कार्रवाई को अंजाम देना होगा। चौहान ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी कुख्यात चाचा-भतीजे तुलछाराम कालेर और पोरव कालेर है जेल में है।

FAQ

  1. शिक्षक भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट का मामला क्या है?
    राजस्थान में 2022 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के तहत फर्जी ताईक्वांडो सर्टिफिकेट का इस्तेमाल हुआ। इन सर्टिफिकेट के आधार पर अभ्यर्थियों को चयन में फायदा मिला। एसओजी इस मामले की जांच कर रही है।
  2. फर्जी सर्टिफिकेट मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?
    एसओजी ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुधाराम टांक को गिरफ्तार किया है। वह जोधपुर के पीपाड़ सिटी का निवासी है। उस पर फर्जी सर्टिफिकेट दिलाने का आरोप है।
  3. फर्जी सर्टिफिकेट के लिए कितने पैसे लिए जाते थे?
    हर अभ्यर्थी से करीब डेढ़ लाख रुपए लिए जाते थे। सर्टिफिकेट तैयार करने वालों को करीब दो लाख रुपए की रकम तय की गई थी। यह रकम दलालों के जरिए ली जाती थी।

ये खबर भी पढे़:-

व्यापारी की मौत से उठे सवाल, सुसाइड नोट में रिश्वत और प्रताड़ना के आरोप

डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी

35 लाख का प्लांट 6.24 करोड़ में, जानिए स्वच्छ भारत मिशन घोटाले की पूरी कहानी

M.Tech पढ़ने गए आयरलैंड, बन गए क्रिकेटर, वैभव सूर्यवंशी के साथ करेंगे डेब्यू

Tags:
  • राजस्थान शिक्षक भर्ती
  • कर्मचारी चयन बोर्ड
  • स्वायत्त शासन विभाग
  • फर्जी सर्टिफिकेट
  • SOG
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा