सीकर में कांग्रेस की जीत के बाद बवाल, वार्ड 17 में जमकर पत्थरबाजी

Saurabh Mishra | Sept 14, 2026, 17:05 IST
Share
सीकर नगर परिषद चुनाव के नतीजे के बाद पत्थरबाजी
सीकर नगर परिषद चुनाव के नतीजे के बाद पत्थरबाजी

सीकर नगर परिषद के वार्ड 17 में कांग्रेस प्रत्याशी तस्लीम की जीत के बाद समर्थकों के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में पत्थरबाजी हुई। कई लोग घायल हुए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीकर नगर परिषद चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आए।
  • वार्ड 17 में कांग्रेस प्रत्याशी तस्लीम ने जीत दर्ज की।
  • कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद।
  • दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया।
ज्योति शर्मा @ जयपुर

राजस्थान केसीकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों के बीच सोमवार को वार्ड 17 में हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई।

इस घटना में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और कई लोगों को हिरासत में लिया।

कांग्रेस उम्मीदवार तस्लीम ने दर्ज की जीत

सीकर नगर परिषद के वार्ड 17 में कांग्रेस की ओर से तस्लीम चुनाव मैदान में थीं। उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी अर्शिन थीं। लेकिन, जीत तस्लीम के खाते में आई। 17 सामान्य श्रेणी का वार्ड था। इस वार्ड में कुल 3799 मतदाता दर्ज थे। इनमें 1960 पुरुष और 1839 महिला मतदाता शामिल थे।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते विवाद पत्थरबाजी में बदल गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी।

पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती।

सीकर में कांग्रेस को बहुमत

सीकर नगर परिषद में कुल 65 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। कांग्रेस ने 38 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं भाजपा को 22 वार्डों में सफलता मिली। चार वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते। एक वार्ड में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

इस तरह सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। वार्ड 17 में तस्लीम की जीत भी इसी परिणाम का हिस्सा रही।

नतीजों के साथ बढ़ा सियासी तापमान

सीकर में निकाय चुनाव के दौरान पहले भी विवाद सामने आ चुके। मतदान के दौरान भी जिले के कुछ इलाकों में झड़प और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर तनाव की खबरें आई थीं। अब मतगणना के बाद वार्ड 17 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इससे चुनावी माहौल एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

हालांकि, वार्ड 17 की इस घटना में विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

आगे क्या होगी कार्रवाई?

पुलिस अब घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही। पुलिस यह भी देखेगी कि पत्थरबाजी में कौन-कौन शामिल था। घटना में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी

जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 62 के बूथ 23 पर 13 सितंबर को पुनर्मतदान, जानें वजह

जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र

प्रदेशाध्यक्षों के गढ़ का रिजल्ट: डोटासरा के सीकर में कांग्रेस जीती, मदन राठौड़ का क्या हाल?

Tags:
  • राजस्थान
  • निकाय चुनाव
  • निगम चुनाव
  • सीकर
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC