सीकर मास्टर प्लान पर कांग्रेस अध्यक्ष और यूडीएच मंत्री आमने-सामने, यूडीएच मंत्री ने विरोध करने वालों को कहा था चोर

Gyan Chand Patni | Aug 23, 2025, 18:08 IST
Share
takarar
takarar

राजस्थान के सीकर के मास्टर प्लान पर कांग्रेस अध्यक्ष और यूडीएच मंत्री के बीच तकरार, मंत्री के बयान पर विरोध और सुधार की मांग। पर्ची से सरकार बनती है तो मंत्री जनता को ही चोर बताते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष का यूडीएच मंत्री पर पलटवार...

राजस्थान में सीकर जिले के मास्टर प्लान को लेकर सीकर जिले के ही दो जाट नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराऔर राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आमने-सामने हो गए हैं।

डोटासरा ने मंत्री खर्रा के सीकर के मास्टर प्लान का विरोध करने वालों को ही चोर बताने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

पर्ची सरकार को झेलना पड़ रहा है

डोटासरा ने कहा कि मंत्री अभी दो दिन पहले इसे कांग्रेस का पाप बता रहे थे। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि वह दो साल से इस पाप को अपने सिर पर लेकर क्यों घूम रहे हैं। उन्हें तो जनता राहत देने के लिए पाप के इस घड़े को फोड़कर धर्म का घड़ा रख लेना चाहिए। यह राजस्थान का दुर्भाग्य है कि पर्ची से बनी सरकार को जनता को झेलना पड़ रहा है क्योंकि सरकार में सभी मामले को टालने वाले लोग हैं।

राजस्थान का किशनगढ़ एयरपोर्ट : रनवे विस्तार योजना का रास्ता साफ, देश में बनेगी नई पहचान

रिश्वतखोरी : बांसवाड़ा में वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ में एएसआई पकड़ा

राजस्थान में प्री-मैच्योर डिलीवरी से जन्मीं तीन बेटियां, 5-5 मिनट के अंतराल पर तीनों का जन्म

फाइलों का बोरा लेकर चलो

डोटासरा ने खर्रा के फाइल लेकर चलने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा​ कि भले ही वह फाइलों का बोरा लेकर चलें, लेकिन यदि फाइल में कोई गड़बड़ी है तो जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

मंत्री होकर भी संभाग नहीं बचा पाए

डोटासरा ने कहा कि खर्रा सरकार में मंत्री हैं और उन्हें यूडीएच डिपार्टमेंट मिला है। इसके बावजूद सीकर से संभाग का दर्जा ​छिन गया, नीमकाथाना नगर परिषद से नगर पालिका हो गई। हम सीकर में नगर निगम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह भी चला गया। अब वह सीकर मास्टर प्लान पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

डोटासरा ने कहा कि खर्रा को अर्नगल बयान देने के स्थान पर सरकार का अहम हिस्सा होने के नाते मास्टर प्लान को जनता के अनुरुप बनाने पर काम करना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करेंगे, तो जनता उनकी बात तो सुनेगी ही नहीं, बल्कि उनका मजाक भी बनेगा।

FAQ

  1. 1. गोविंद सिंह डोटासरा और झाबर सिंह खर्रा के बीच किस मुद्दे पर विवाद हुआ?
    सीकर के प्रस्तावित मास्टर प्लान पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा विरोध करने वालों को 'चोर' कहने पर विवाद हुआ। गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और मंत्री को अपने बयान पर पुनर्विचार करने की सलाह दी।
  2. 2. डोटासरा ने मास्टर प्लान के विरोध पर क्या कहा?
    डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने मास्टर प्लान तैयार नहीं किया, बल्कि इसे एक एजेंसी द्वारा तैयार किया गया था। उन्होंने मंत्री से इसे सुधारने की मांग की क्योंकि जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
  3. 3. डोटासरा ने क्या उम्मीद जताई?
    डोटासरा ने कहा कि मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर में नगर निगम के गठन को लेकर कोई काम नहीं किया, और उनके बयान केवल राजनीति के लिए थे। उन्होंने मंत्री से उम्मीद जताई कि वे मास्टर प्लान को जनता की जरूरतों के अनुसार सुधारेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
  • सीकर मास्टर प्लान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच