मिड-डे मील में बड़ा घोटाला, चावल और गेंहू हुए गायब, हजारों बोरियों की नहीं हो सकी सप्लाई

Ashish Bhardwaj | Jun 04, 2026, 17:47 IST
Share
mid day
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के सीकर में सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में सप्लाई करने वाली फर्म ने किया गबन। गेहूं और चावल की हजारों बोरियों की सप्लाई नहीं हो सकी है।

News In Short

  • सीकर के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील सप्लाई का गबन हुआ।
  • फर्म मैसर्स भवानी इंडस्ट्रीज ने गेहूं और चावल स्कूलों तक नहीं पहुंचाया।
  • करीब 1600 बोरी गेहूं और 826 बोरी चावल गायब पाए गए।
  • जिला शिक्षा अधिकारी और रसद विभाग ने कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया।
  • सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।

News In Detail

सीकर जिले में सरकारी स्कूलों को मिड-डे मील के लिए सप्लाई की जानी वाली फूड प्रोडक्ट में बड़ा गबन सामने आया है। फर्म ने हजारों बोरी गेहूं और चावल की स्कूलों तक सप्लाई नहीं की।

शिकायत दर्ज, अधिकारी जांच में जुटे

कोतवाली पुलिस में रसद विभाग राजस्थान के प्रवर्तन अधिकारी जयराम और जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जोधपुर स्थित फर्म मैसर्स भवानी इंडस्ट्रीज को सीकर में 1 साल के लिए मिड-डे मील सप्लाई का टेंडर मिला था।

ज्वाइंट कमेटी ने किया जांच

जिला शिक्षा विभाग ने बताया कि जुलाई 2024 से सितंबर 2025 तक कुल 20233 किलो गेहूं और 10586.6 किलो चावल स्कूलों में वितरित करने के लिए आवंटित किए गए थे। ज्वाइंट कमेटी ने जांच में पाया कि 1622.624 किलो गेहूं और 826.836 किलो चावल स्कूलों तक नहीं पहुंचे।

मुख्य आरोपी और गबन का विवरण

फर्म के प्रबंधक नंदसिंह और प्रोपराइटर सुशीला ने करीब 1600 बोरी गेहूं और 826 बोरी चावल का गबन किया। कोतवाली पुलिस के इंचार्ज सुनील कुमार जांगिड़ ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों तक फूड प्रोडक्ट की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए फर्म के चयन और मॉनिटरिंग को और सख्त किया जाएगा।

FAQ

  1. मिड-डे मील (Mid-Day Meal) में गबन (Fraud) कैसे हुआ?
    फर्म ने स्कूलों (Government Schools) तक आवंटित गेहूं (Wheat) और चावल (Rice) की बोरियां सप्लाई नहीं की। 1622.624 किलो गेहूं और 826.836 किलो चावल गबन हुआ।
  2. मिड-डे मील में गबन का मुख्य आरोपी कौन हैं?
    फर्म के प्रबंधक नंदसिंह (Nand Singh) और प्रोपराइटर सुशीला (Sushila) मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने स्कूलों तक उत्पाद नहीं पहुँचाए।

ये खबर भी पढे़:-

अरावली का 500 मीटर लूपहोल, 11000 पहाड़ियों के बचाव में आई सुप्रीम कोर्ट

वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में बदले भर्ती नियम

आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ JJM घोटाले में 17,500 पन्नों की चार्जशीट पेश

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • मिड-डे मील
  • सीकर
  • रसद विभाग राजस्थान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा