सुसाइड नोट
NEET री-एग्जाम से पहले एक और छात्र ने की सुसाइड, परिवार ने लगाए आरोप
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सीकर में एक और NEET अभ्यर्थी ने सुसाइड कर ली। यह कदम नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा से ठीक पहले उठाया गया है। छात्र का मई 2026 में हुई परीक्षा में तीसरा प्रयास था।
समझें पूरा मामला
- सीकर में NEET के एक और अभ्यर्थी ने सुसाइड की।
- एक महीने में छात्र के सुसाइड करने की यह दूसरी घटना।
- मृतक उमेश का नीट के लिए यह तीसरा प्रयास था।
- सुसाइड नोट में लिखा, दुनिया से दूर जा रहा हूं सॉरी।
- मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप।
पुलिस के अनुसार मृतक उमेश का मेडिकल प्रवेश के लिए मई 2026 में हुई परीक्षा तीसरा प्रयास था। पहले वह कोचिंग सेंटरों में पढ़ाई कर चुका था। इस बार वह घर पर ही रहकर री-टेस्ट की तैयारी कर रहा था।
उमेश सीकर के एक अपार्टमेंट में अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ रहता था। उसके पिता मुंबई में एक व्यवसायी हैं।
झुंझुनूं छोड़ रह रहा था सीकर
अधिकारियों के मुताबिक उमेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें लिखा है, मैं इस दुनिया से दूर जा रहा हूं, सॉरी।
परिवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें शव को चुपचाप घर ले जाने के लिए धमकाया और कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें ही इस मामले में सह-आरोपी बना दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार परिवार अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। जब वे कुछ संभल जाएंगे, तब मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
एक ही महीने में दूसरी दर्दनाक घटना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सीकर में NEET अभ्यर्थी उमेश माली की आत्महत्या की खबर बेहद झकझोर देने वाली है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
गहलोत ने कहा, NEET पेपर लीक के कारण राजस्थान में प्रदीप मेघवाल सहित कई छात्र अपनी जान दे चुके हैं। यह सिर्फ आत्महत्या नहीं है, बल्कि पेपर लीक सिस्टम के आगे हमारे युवाओं के हौसले का टूटना है। यह बेहद दिल दुखाने वाला है कि केंद्र सरकार देश के युवाओं की इस पीड़ा पर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।
राहुल कोटा से फूंकेंगे आंदोलन का बिगुल
यह अभियान देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी, बेरोजगारी और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा होगा।
ये खबर भी पढे़:-
एनसीआर में बसाएंगे चार नए नमो शहर, इनमें एक राजस्थान में भी
शिक्षिका थीं, पत्रकार बनना चाहती थीं, फिर बिना कोचिंग IPS बनीं लेडी सिंघम
फर्जी NDPS छापा: राजस्थान पुलिस ने दर्ज की MP के दो TI सहित 100 पर FIR
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav