स्मोकिंग के बहाने अपार्टमेंट ले गया, फिर विदेशी युवती से किया रेप

Jinesh Jain | Jun 24, 2025, 17:00 IST
Share
smoking-pretext-rape-foreign-woman
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान में दिल्ली से उदयपुर आई विदेशी महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। आरोपी ने युवती को स्मोकिंग के बहाने बाहर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है, पुलिस जांच में जुटी है।

UDAIPUR. राजस्थान शर्मशार हो गया। भ्रमण के लिए दिल्ली से उदयपुर आई विदेशी महिला से एक अपार्टमेंट में बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार उदयपुर के टाइगर हिल क्षेत्र में एक कैफे में वीकेंड पर लाइव म्यूजिक के साथ पार्टी थी।

करीब 30 साल की यह फ्रांसीसी युवती इसी पार्टी में शामिल हुई थी। यहां से इवेंट कंपनी का एक युवक उसे स्मोकिंग के बहाने बाहर ले गया था। बाद में युवती ने इस युवक पर रेप का आरोप लगाया। यह पीड़िता अभी उदयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के अनुसार फ्रांसीसी युवती 22 जून को बस से उदयपुर आई थी। यह विदेशी युवती उदयपुर के द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्तरां में पार्टी में शामिल हुई थी। उसके साथ दो अन्य विदेशी महिलाएं भी थीं।

इवेंट कंपनी का एक युवक इस युवती के पास आया और उससे स्मोकिंग के लिए बाहर चलने को आग्रह किया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को उदयपुर घुमाने का झांसा भी दिया।

ये भी पढ़ें...

राजस्थान में दागी आईएएस को विभागीय जांच का जिम्मा, गहलोत के भरोसेमंद अफसर हटे

राजस्थान में बारिश का कहर : जयपुर सहित 27 जिलों में अलर्ट जारी, प्रदेश के इन हिस्सों मेें नदियां उफान पर

राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया

संकट में जयपुर का ऑक्सीजोन, डोल का बाढ़ जंगल के 2500 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी, फिनटेक पार्क बनाना चाहती है सरकार

इनकार करने पर जबरदस्ती

बताया जाता है कि आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ पीड़िता को न्यू भूपालपुरा क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में ले गया, जहां वह किराए पर रहता था। आरोपी ने विदेशी युवती गले मिलने का दबाव बनाया।

जब रेप पीड़िता ने इससे इनकार किया तो उससे जबरदस्ती की। बाद में युवती ने पूरा घटनाक्रम बड़गांव थाना पुलिस को बताया। पीड़िता को कुछ चोटें आई हैं। उसका उदयपुर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

घटनास्थल पर पहुंचे अफसर

इस घटनाक्रम को लेकर हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और रेस्टोरेंट का दौरा किया है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती विदेशी युवती से मुलाकात की है। पुलिस ने दो अन्य विदेशी युवतियों और कैफे संचालक के बयान लिए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले के कई पहलुओं से जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • Jaipur
  • जयपुर
  • उदयपुर
  • रेप का आरोप
  • रेप पीड़िता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज