श्रीगंगानगर नाबालिक दुष्कर्म मामला, दरिंदगी से पटरी पर लौटती जिंदगी

Ashish Bhardwaj | Jul 11, 2026, 14:02 IST
Share
दरिंदगी की शिकार
दरिंदगी की शिकार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में दरिंदगी की शिकार 13 वर्षीय बालिका अब काउंसलिंग और पढ़ाई के सहारे सामान्य जीवन की ओर लौट रही है। मामले में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • श्रीगंगानगर में दरिंदगी की शिकार 13 वर्षीय मासूम अब धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट रही है।
  • इलाज से शारीरिक घाव भरे, लेकिन मानसिक सदमा अभी भी बरकरार है।
  • काउंसलिंग और परिवार के सहारे पीड़िता की पढ़ाई फिर शुरू कराने की कोशिश।
  • मामले में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, तीन होटलों में हुई थी वारदात।
  • होटलों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी पूरी तरह ध्वस्त नहीं करने पर उठे सवाल।

श्रीगंगानगर में पांच दिन तक अलग-अलग होटलों में दरिंदगी की शिकार हुई 13 वर्षीय बालिका अब धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रही है। डॉक्टरों के इलाज से शरीर के घाव भर चुके हैं, लेकिन मानसिक सदमा अभी बाकी है।

परिवार और काउंसलर की मदद से उसे पढ़ाई और सामान्य दिनचर्या में लाने की कोशिश हो रही है। मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन तीन होटलों में यह घटना हुई, वहां प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

श्रीगंगानगर में पांच दिन तक अलग-अलग होटलों में कई लोगों की दरिंदगी का शिकार हुई 13 वर्षीय बालिका अब जिंदगी में फिर से मुस्कुराने की कोशिश कर रही है। डॉक्टरों के इलाज से उसके शरीर के घाव काफी हद तक भर चुके हैं।

लेकिन मन पर लगे जख्म अभी भी ताजा हैं। लगातार काउंसलिंग और परिवार के सहारे उसे सामान्य जीवन की ओर लौटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़िता की मौजूदा स्थिति

पीड़िता आज भी किसी अनजान व्यक्ति को देखकर सहम जाती है। किसी बाहरी व्यक्ति की आहट उसे असहज कर देती है। उसकी नाजुक मानसिक स्थिति को देखते हुए उससे घटना के बारे में सीधे बात करना उचित नहीं समझा गया।

परिजनों के अनुसार पहले की तुलना में उसकी हालत अब बेहतर है। लेकिन रात में वह कई बार अचानक उठकर रोने या चीखने लगती है। घर के बाहर किसी की पदचाप सुनते ही वह सतर्क हो जाती है।

किताबों के सहारे लौट रही सामान्य जिंदगी

पीड़िता की मां के अनुसार पहले वह मोबाइल पर सोशल मीडिया देखती थी। घटना के बाद उससे जुड़े कई भ्रामक वीडियो और पोस्ट वायरल होने लगे, जिसके चलते परिवार ने मोबाइल उससे दूर कर दिया।

अब उसका मन किताबों में लगाने की कोशिश की जा रही है। काउंसलर के सामने उसने पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई। इसके बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से पास के स्कूल में उसके प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उसे किताबें भी उपलब्ध करा दी गई हैं, ताकि वह धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट सके।

बुलडोजर चला, लेकिन होटल नहीं टूटे

इस मामले में जिला प्रशासन ने तीन होटलों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। लेकिन इन इमारतों को पूरी तरह ध्वस्त नहीं किया गया।

प्रशासन ने इसका कारण आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका बताया। हालांकि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद भवनों के खड़े रहने से कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

कैसे हुई थी घटना

ग्रामीण क्षेत्र की यह 13 वर्षीय बालिका 18 जून को घर से लापता हो गई थी। 22 जून को वह हाउसिंग बोर्ड चौराहे स्थित एक होटल में गंभीर हालत में मिली।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर बने एक युवक से मिलने के लिए वह श्रीविजयनगर गई थी। जांच में सामने आया कि वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे श्रीगंगानगर के लिए बस में बैठा दिया गया। देर रात जब वह वहां पहुंची, तो एक रिक्शा चालक ने मदद के बहाने उसे एक होटल ले गया, जहां कई लोगों ने उसका शोषण किया।

जांच में यह भी सामने आया कि शहर के तीन अलग-अलग होटलों में उसका शोषण किया गया था। इस पूरे मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़े:-

शिक्षा मंत्री का दावा, छुट्टियां घटाने का फैसला सही, नामांकन में हुआ सुधार

राजस्थान प्रशासन में अनोखा संयोग, ससुर-दामाद दोनों कलेक्टर, जानिए कौन हैं

टूर्नामेंट से पहले ही बन गए चैम्पियन, फर्जी सर्टिफिकेट से ली नौकरी

30-40 सीजेरियन रोज, सर्जिकल सेट सिर्फ 5, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि