अरावली पर SC सख्त, बोला- कमेटी दिन-रात काम करे, 30 नवंबर तक रिपोर्ट दे
Saurabh Mishra | Updated:
अरावली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों की परिभाषा तय करने वाली हाई पावर कमेटी को छह महीने का अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया है। अब कमेटी को 30 नवंबर 2026 तक अंतिम रिपोर्ट देनी होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- अरावली रिपोर्ट को 6 महीने का समय नहीं देगा सुप्रीम कोर्ट।
- CJI ने हाई पावर कमेटी से कहा 2 महीने में अंतिम रिपोर्ट दें।
- हाई पावर कमेटी ने कोर्ट से 6 महीने के विस्तार की इजाजत मांगी थी।
- कमेटी को 30 नवंबर तक देनी होगी अपनी अंतिम रिपोर्ट।
- इस मामले में अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।
SC ने अरावली मामले में कमेटी ने नहीं दिया अतिरिक्त समय
दिन-रात काम करें, दो महीने में रिपोर्ट दें: CJI
CJI ने यहां तक कहा कि अगर कमेटी दो महीने में रिपोर्ट तैयार नहीं कर सकती तो वह कोर्ट को बताए, ऐसी स्थिति में कमेटी का पुनर्गठन किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि अरावली से जुड़े मामलों में जल्द फैसला जरूरी है। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो सकेगा कि किन गतिविधियों को अनुमति दी जा सकती है और किन पर रोक जरूरी।
अरावली पर अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकती है कमेटी
हाई पावर कमेटी ने क्यों मांगा था 6 महीने का समय
कमेटी के मुताबिक अरावली पहाड़ियां का अध्ययन करते समय भूगोल, भूविज्ञान, जल व्यवस्था, पर्यावरण, जैव विविधता, खनिज संसाधन और स्थानीय लोगों से जुड़े सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है। कमेटी ने अगस्त में अरावली क्षेत्र का दौरा भी किया था और अलग-अलग हितधारकों से बातचीत की थी।
अरावली को लेकर मई में बनी थी हाई पावर कमेटी
कमेटी को पहले अपनी व्यापक रिपोर्ट 31 अगस्त 2026 तक सौंपनी थी। समय सीमा पूरी होने के बाद कमेटी ने छह महीने की मोहलत मांगी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
अब 2 दिसंबर को होगी सुनवाई
FAQ
- सुप्रीम कोर्ट ने अरावली को लेकर बनी हाई पावर कमेटी को क्या निर्देश दिया?
SC ने कमेटी को 6 महीने का अतिरिक्त समय देने से इनकार करते हुए 30 नवंबर 2026 तक अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। - अरावली पर हाई पावर कमेटी का गठन कब हुआ था और इसका काम क्या है?
यह कमेटी 25 मई 2026 के सुप्रीम कोर्ट आदेश से बनी थी। इसका काम अरावली पहाड़ियों की परिभाषा और सीमांकन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करना है, जिसके लिए अलग-अलग हितधारकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। - अरावली वाले मामले में अब अगली सुनवाई कब होगी?
मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर 2026 को होगी। तब तक कमेटी को अपनी अंतिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करनी होगी।
अरावली पर SC की कमेटी का 6 अगस्त से दौरा, अभी तक नहीं बना नोडल अधिकारी
अरावली की तबाही पर हाईकोर्ट का चाबुक, पहाड़ियों को निगल गए होटल, कटघरे में सरकार
अरावली की सुरक्षा पर SC की समिति ने मांगे सुझाव, 21 दिन के लिए विंडो खुली
16 सालों में 32 IAS ने दिया इस्तीफा, MP के 1, CG के 3 और राजस्थान के 2 अफसर शामिल
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad