स्कूल में चोरी कर चोरों ने चिपकाए 11 पैम्फलेट, लिखा-थाने का ASI सिंघम समझता है, अब गब्बर आ गया

Amit Baijnath Garg | Aug 20, 2025, 14:38 IST
Share
school me party
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पाली जिले के जैतपुर में चोरों ने स्कूल में चोरी की और पुलिस के भ्रष्टाचार पर पैम्फलेट चिपकाकर उन्हें चुनौती दी। इस मामले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थान के पाली के जैतपुर थाना क्षेत्र के पांचपदरिया गांव में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म गब्बर इज बैक की तर्ज पर चोरों ने खुलेआम पुलिस विभाग की चौकी के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए खाकी को चुनौती दे डाली।

इस अनोखे मामले में चोरों ने सरकारी स्कूल में चोरी करने के बाद पुलिस के खिलाफ ऐसा खेल खेला कि जिसने भी सुना, दंग रह गया। चोरों ने स्कूल के पोषाहार रूम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और खाने-पीने का सामान चोरी किया। वहीं बैठकर शराब पी और फिर दीवारों पर 11 पैम्फलेट चिपका कर फरार हो गए।

सीएम ने लिया राजस्थान पुलिस के नौ दागी इंस्पेक्टर को हटाने का फैसला, इनमें से दो का प्रमोशन, जानें पूरा मामला

ASI और पुलिस स्टाफ पर आरोप

इन पैम्फलेट में थाने के ASI और पुलिस स्टाफ पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और दलाली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चोरों ने लिखा कि जैतपुर थाने का ASI खुद को अजय देवगन की फिल्म का सिंघम समझता है और थाने का दूसरा टाइगर कहलाता है। एक पैम्फलेट में लिखा गया कि अब जनता की अदालत शुरू हो चुकी है। गब्बर आ गया है। हम मजबूरी में चोरी कर रहे हैं और पुलिस को सबक सिखाने निकले हैं। थाने को हमने गोद ले लिया है। चोरों ने खुद को आंधी बताया और पुलिस को रिश्वतखोर तथा बेईमान करार दिया।

इंदौर में गांधीनगर थाने पर कंबल ओढ़कर सोती मिली पुलिस, बिना कुछ बताए गायब, कैस होगी गश्त

तस्करों का स्वर्ग, चोरों की जन्नत एक पैम्फलेट में तो जैतपुर थाने की 22 विशेषताएं तक गिनाई गईं। इनमें थाने को तस्करों का स्वर्ग, चोरों की जन्नत और गरीबों का जल्लाद बताया गया। ग्रामीणों से अपील करते हुए चोरों ने लिखा कि अपने बच्चों को कुछ भी कराना, लेकिन पुलिस में भर्ती मत करवाना।
नरसिंहपुर में पार्किंग विवाद में पुलिस की गुंडागर्दी ! व्यापारी को पीटा ! MP News

3 दिन की छुट्टी बनी चोरों के लिए मौका

दरअसल, स्कूल में 15 से 17 अगस्त तक छुट्टियां थीं। इसी दौरान चोर पोषाहार रूम में घुसे और आराम से शराब पीते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 18 अगस्त को जब स्कूल खुला, तो शिक्षक पैम्फलेट देख चौंक गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने की व्यापारी की पिटाई, बनाया वीडियो, गुस्साए व्यापारियों ने की अनाज मंडी बंद

SHO बोले-साइको या गुमराह करने की कोशिश

जैतपुर SHO राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। ऐसा संभव है कि इन पैम्फलेट के पीछे कोई साइको हो या फिर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की जा रही हो। पुलिस ने सभी पैम्फलेट कब्जे में ले लिए हैं और चोरों की तलाश तेज कर दी है।

1
1


3
3


FAQ

  1. Q1: जैतपुर में चोरों ने पैम्फलेट क्यों चिपकाए?
    चोरों ने पैम्फलेट्स में पुलिस के खिलाफ भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह संदेश दिया कि वे पुलिस को सबक सिखाने के लिए चोरी कर रहे हैं।
  2. Q2: क्या इस घटना के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई की?
    हां, पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को समझते हुए विशेष टीम गठित की और पैम्फलेट्स को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
  3. Q3: पैम्फलेट्स में चोरों ने पुलिस को किस तरह की चुनौती दी?
    पैम्फलेट्स में चोरों ने जैतपुर थाने के ASI और पुलिस स्टाफ पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए और पुलिस को खुली चुनौती दी कि अब गब्बर आ गया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • भ्रष्टाचार
  • पुलिस विभाग
  • सिंघम
  • पाली
  • जनता की अदालत
  • गब्बर इज बैक
  • पैम्फलेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा