जयपुर में BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ पर जूली का तंज, बोले- CM के क्षेत्र में जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है
Raghvendra Singh Rathore | Oct 07, 2026, 18:22 IST
CM भजनलाल के क्षेत्र में BJP के कार्यक्रम पर टीकाराम जूली का तंज
जयपुर के मानसरोवर में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान कुर्सियां खाली नजर आईं, जबकि कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तस्वीरें साझा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब भाषण नहीं, सरकार से काम का हिसाब चाहती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर बुधवार को जयपुर के मानसरोवर में भाजपा की ओर से आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निशाना साधा है। टीकाराम जूली ने कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में कार्यक्रम को अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कि भाजपा चाहे कितना भी प्रचार करे, अब जनता का मिजाज बदल चुका है। मानसरोवर के वीटी रोड स्थित ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घेरा। उन्होंने लिखा कि भाजपा मंच सजा ले, दावे करे और प्रचार का कितना भी शोर मचा ले, लेकिन अब जनता का मिजाज बदल चुका है।
टीकाराम जूली ने कहा, “आज जयपुर में मुख्यमंत्री जी के अपने विधानसभा क्षेत्र की ये तस्वीरें सत्ता को आईना दिखा रही हैं। जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है।”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नारों, वादों और दिखावे के जरिए अब जनविश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। जूली ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।
भाजपा ने 7 अक्टूबर को राजस्थान के सभी जिला केंद्रों पर ‘सेवा ज्योति एवं संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के मानसरोवर में रखा गया।
कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनने और सरकार के प्रमुख के रूप में उनके 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है और प्रधानमंत्री मोदी ‘गारंटी का पर्याय’ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान भी अग्रणी प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस तरह एक तरफ भाजपा ने कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के कार्यकाल को सेवा और विकास से जोड़ा, वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए आयोजन की तस्वीरों को आधार बनाकर सरकार पर राजनीतिक हमला किया है।
कार्यक्रम के दौरान मैदान में कई कुर्सियां खाली नजर आईं। वहीं कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के इस बड़े कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी को लेकर भी सवाल खड़े हुए।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए इसी को आधार बनाकर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि जनता अब भाषण नहीं, सरकार से काम का हिसाब चाहती है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कि भाजपा चाहे कितना भी प्रचार करे, अब जनता का मिजाज बदल चुका है। मानसरोवर के वीटी रोड स्थित ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई।
जूली बोले- जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है
टीकाराम जूली ने कहा, “आज जयपुर में मुख्यमंत्री जी के अपने विधानसभा क्षेत्र की ये तस्वीरें सत्ता को आईना दिखा रही हैं। जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है।”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नारों, वादों और दिखावे के जरिए अब जनविश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। जूली ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।
भाजपा चाहे मंच सजा ले, झूठे दावों की दुकान खोल ले और प्रचार का कितना भी शोर मचा ले, अब जनता का मिजाज बदल चुका है। नारों, झूठे वादों और दिखावे से अब जनविश्वास नहीं मिलने वाला।आज जयपुर में मुख्यमंत्री जी के अपने विधानसभा क्षेत्र की ये तस्वीरें सत्ता को आईना दिखा रही हैं। जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है lझूठ के सहारे राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती, जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) October 7, 2026
सांगानेर में हुआ भाजपा का मुख्य कार्यक्रम
कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनने और सरकार के प्रमुख के रूप में उनके 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है और प्रधानमंत्री मोदी ‘गारंटी का पर्याय’ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान भी अग्रणी प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस तरह एक तरफ भाजपा ने कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के कार्यकाल को सेवा और विकास से जोड़ा, वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए आयोजन की तस्वीरों को आधार बनाकर सरकार पर राजनीतिक हमला किया है।
खाली कुर्सियों के बीच स्कूली बच्चे भी दिखे
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए इसी को आधार बनाकर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि जनता अब भाषण नहीं, सरकार से काम का हिसाब चाहती है।
अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार
By Sanjay Gupta
11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें
By VINAY VERMA
मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: बिना FIR के पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, जांच में कई सवाल
By Ashish Bhardwaj
रीवा परमाणु प्रोजेक्ट का विरोध: ग्रामीण बोले,लाड़ली बहना-फ्री राशन योजना बंद कर दो, लेकिन जमीन नहीं देंगे
By Sanjay Dhiman
राहुल गांधी डिजिटल सत्याग्रह में एमपी से 2300 आवाजें, वोट चोरी से ज्यादा गूंजा शिक्षा का सवाल
By Sandeep Kumar
जोधपुर MDM अस्पताल के लेखाधिकारी राजीव राजौरिया APO, बार-बार अफसर बदलने पर उठ रहे सवाल
By Raghvendra Singh Rathore