अशोक गहलोत बोले- निकाय चुनाव में भाजपा ने की गुंडागर्दी, अब पंचायत चुनाव में जनता देगी जवाब
Jageshwar prasad | Updated:
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायत चुनाव के संदर्भ में भाजपा पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता पंचायत चुनाव में भाजपा को जवाब देगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। किसानों में सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के प्रति नाराजगी है और उन्हें राहत की जरूरत है।
समझें क्या है पूरा मामला
- गहलोत बोले, भाजपा ने की गुंडागर्दी।
- जनता पंचायत चुनाव में देगी जवाब।
- किसानों में सरकार को लेकर आक्रोश।
- अकाल पर तत्काल राहत की मांग।
- एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को बधाई।
उन्होंने कहा कि ऐसा राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ। पुलिस के छापे डलवाए गए। प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। इससे राजस्थान की जनता में आक्रोश है। निकाय चुनाव में भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब जनता पंचायत चुनाव में देगी।
पंचायत चुनाव में नहीं चलेगी गुंडागर्दी
उन्होंने कहा कि हम लोग इनका मुकाबला करेंगे और पंचायत चुनाव में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। विपक्ष में रहते ढाई साल में हमने सड़कों पर संघर्ष करने में कोई कमी नहीं रखी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सरकार को लेकर काफी रोष है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी या तो बंद कर दिया गया या फिर उनके नाम बदल दिए गए। इससे आम लोगों को नुकसान हुआ है।
किसानों में भी आक्रोश
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार चरणों में पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने कुछ सोच समझकर ही फैसला किया होगा।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार की सलाह पर यह फैसला लिया गया है, जिससे भाजपा को फायदा मिल जाए तो यह बहुत ही बड़ा षड्यंत्र है। हम इस साजिश का मुकाबला करेंगे। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है।
ऐसे आरोप किसी पार्टी पर नहीं लगे
उन्होंने कहा कि पहले भी राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार रही है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि निकाय चुनाव में पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
वोट चोरी पर राहुल का जिक्र
उन्होंने कहा कि कैसे चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने 14 बार मुख्य चुनाव आयुक्त को आगाह किया था। राहुल गांधी दूरदृष्टि रखते हैं। उन्होंने कोरोना और नोटबंदी के वक्त भी देश को आगाह किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर कितने प्रेजेंटेशन दिए हैं।
अब भाजपा और मोदी सरकार पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। धीरे-धीरे इनका ग्राफ नीचे गिर रहा है। आज ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में युवा सड़कों पर हैं। यह जनता का गुस्सा है।
अकाल पर तत्काल कदम की मांग
उन्होंने कहा कि रोजगार, पेयजल और पशुओं के चारे की व्यवस्था के साथ प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अभी से व्यापक कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान इस समय पिछले करीब 10 वर्षों के सबसे बड़े अकाल की स्थिति का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को अकाल राहत के लिए अभी से व्यापक कंटिंजेंसी प्लान तैयार कर उसकी स्वीकृतियां जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अकाल पहले भी पड़ते थे। लेकिन पिछले लंबे समय से ट्यूबवेल, हैंडपंप और मनरेगा जैसी व्यवस्थाओं के कारण अकाल की मार काफी हद तक कम हुई है।
रोजगार की गारंटी पर सवाल
उन्होंने कहा कि सरकार काम देगी तो ठीक, अगर नहीं देगी तो लोगों को पैसा नहीं मिलेगा। इस बारे में सरकार को सोचना चाहिए कि कैसे लोगों को रोजगार उपलब्ध हो। यह गंभीर मुद्दा है।
घोषणा और जमीन पर काम का अंतर
उन्होंने कहा कि अकाल जैसे गंभीर विषय में केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा। बल्कि जमीन पर राहत के काम शुरू करने होंगे। उन्होंने सरकार से कहा कि चारे-पानी और रोजगार की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।
गहलोत ने सुझाव दिया कि सरकार को पहले किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए किसानों के कर्ज माफ किए थे। यह किसानों के लिए बड़ी राहत थी।
कांग्रेस करेगी दौरे
उन्होंने कहा कि देश में जब-जब अकाल पड़े हैं, तब सोनिया गांधी ने कांग्रेस कमेटियों को अकाल राहत कमेटी में तब्दील कर दिया था। लगातार दौरे किए गए थे। राजस्थान में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र के दौरे करेंगे। वे देखेंगे कि सरकार ने लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए क्या काम किया है।
खिलाड़ियों को दी बधाई
उन्होंने कहा कि ओलंपिक में खिलाड़ी पहुंच रहे हैं, यह शुभ संकेत है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें आउट ऑफ टर्न नौकरी दी थी। उन्हें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी खिलाड़ी नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
By Neel Tiwari
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
By Ramanand Tiwari
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
By Mukesh Sharma
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
By Neel Tiwari
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
By Sanjay Gupta
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA