मंत्री के पैरों में गिरकर गुहार करने वाली सरिता का सीकर में हुआ तबादला
मंत्री के पैरों में गिरकर की थी गुहार, अब सुनी पुकार, हो गया पसंदीदा जगह तबादला
Jageshwar prasad | Updated:
मंत्री के पैरों में गिरकर गुहार करने वाली सरिता का सीकर में हुआ तबादला
राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर सरिता कुमारी का ट्रांसफर हो गया है। उसने मंत्री के पैरों में गिरकर रोते हुए तबादले की गुहार की थी। अब उसे पसंदीदा जगह पोस्टिंग मिल गई है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मंत्री के पैरों में गिरकर गुहार करने वाली सरिता का ट्रांसफर हुआ।
- सरिता ने चिकित्सा मंत्री के पैरों में गिरकर तबादले की लगाई थी गुहार।
- जोधपुर के इस वाकये का दृश्य सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
- मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बैन के बावजूद सरिता के ट्रांसफर आदेश जारी किए।
- थर्ड ग्रेड टीचर और चिकित्सा स्टाफ के तबादलों पर बैन यथावत जारी है।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जोधपुर के महात्मा गांधी चिकित्सालय की नर्सिंग ऑफिसर सरिता कुमारी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर अपने तबादले की भीख मांग रही थी।
अब इस मामले में एक सुखद मोड़ आया है। मंत्री की पहल पर सरिता कुमारी का तबादला हो गया है। उन्हें उनके गृह जिले सीकर में उनकी इच्छित जगह पर लगाया है।
क्या था पूरा मामला?
वह लंबे समय से अपने गृह जिले सीकर में ट्रांसफर के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रही थीं, लेकिन नियमों और प्रतिबंधों के फेर में उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर 20 जून को जोधपुर के अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जैसे ही मंत्री खींवसर महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में दाखिल हुए, नर्सिंग ऑफिसर सरिता कुमारी अपनी सुध-बुध खोकर उनके सामने आ गईं।
पारिवारिक हालातों से तंग आ चुकी सरिता अचानक रोते हुए सीधे चिकित्सा मंत्री के पैरों में गिर पड़ीं। वह बिलखते हुए बस एक ही गुहार लगा रही थीं - सर, मेरा सीकर तबादला कर दीजिए, मैं बहुत परेशान हूं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
कई लोगों ने इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता से जोड़ा, तो कई लोगों ने महिला कर्मचारी की मजबूरी पर सहानुभूति जताई। वीडियो वायरल होने के बाद खुद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस मामले का संज्ञान लिया।
उन्होंने सरिता की पारिवारिक स्थिति को समझा। मंत्री ने अधिकारियों को मानवीय आधार पर विचार करने के निर्देश दिए।
सीकर के कल्याण अस्पताल में मिली तैनाती
आदेश के अनुसार सरिता कुमारी का तबादला जोधपुर से सीधे उनके गृह जिले सीकर के राजकीय श्री कल्याण चिकित्सालय में कर दिया गया है। ट्रांसफर ऑर्डर जारी होने के बाद सरिता और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है और मंत्री खींवसर का आभार व्यक्त किया है।
तबादलों पर बैन के बीच विशेष राहत
यानी तकनीकी रूप से चिकित्सा विभाग के नर्सिंग स्टाफ के तबादलों पर अब भी प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद सरकार ने सरिता समेत नौ नर्सिंग अधिकारियों को विशेष राहत दी है।
ये भी पढ़ें:-
सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस
ट्रांसफर चाहने वालों के लिए विधायक ने बनवाया मंदिर, अर्जी अब प्रभु के चरणों में
मनरेगा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार करेगी नियमित
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
By Arun Tiwari
AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट
By VINAY VERMA
59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां
By Ashish Bhardwaj
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
By Sanjay Gupta
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
By Raghvendra Singh Rathore
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
By VINAY VERMA