उदयपुर मेयर पद रहेगा अनारक्षित ओपन वर्ग से, 28 निकायों के लिए निकली लॉटरी
Ashish Bhardwaj | Aug 13, 2026, 13:58 IST
उदयपुर निकाय चुनाव
राजस्थान के जयपुर में निकली लॉटरी में उदयपुर नगर निगम मेयर पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए तय हुआ। मावली नगर पालिका ST ओपन और वल्लभनगर ST महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई। संभाग में कुल 28 निकायों का आरक्षण तय हुआ।
समझें क्या है पूरा मामला
सलूंबर और भींडर निकाय भी अनारक्षित ओपन वर्ग में आए।
मावली ST ओपन और वल्लभनगर ST महिला वर्ग के लिए आरक्षित।
कानोड़ OBC ओपन और फतहनगर महिला वर्ग के लिए आरक्षित।
उदयपुर संभाग के 28 निकायों में आरक्षण लॉटरी पूरी हुई।
नगर निगम उदयपुर और जिले की नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर मेयर और चेयरमैन के पदों के आरक्षण की लॉटरी जयपुर में निकाली गई है। इसमें उदयपुर का मेयर पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए तय हुआ है। वहीं सलूंबर नगर परिषद और भींडर नगर पालिका भी अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं।
मावली और वल्लभनगर में पहली बार बना आरक्षण
कानोड़ नगर पालिका की लॉटरी ओबीसी (OBC) ओपन वर्ग के लिए निकली है। वहीं फतहनगर नगर पालिका अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।
उदयपुर जिले में कौन-कौन सी निकाय हैं शामिल
संभाग में कुल कितनी सीटें किस वर्ग में
ओबीसी वर्ग के लिए 5 निकाय आरक्षित हुए हैं, इनमें से 2 महिला वर्ग के लिए हैं। सामान्य वर्ग में कुल 18 निकाय आरक्षित हुए हैं, जिनमें से 6 महिला वर्ग के लिए तय किए गए हैं।
सीट आरक्षण का क्या मतलब होता है
ओबीसी ओपन सीटों पर ओबीसी वर्ग से पुरुष या महिला कोई भी प्रत्याशी बन सकता है, जबकि ओबीसी महिला सीटें केवल ओबीसी महिलाओं के लिए ही होती हैं। इसी तरह एससी ओपन सीटों पर अनुसूचित जाति से कोई भी प्रत्याशी बन सकता है, वहीं एससी महिला सीटें सिर्फ अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं।
एसटी ओपन सीटों पर अनुसूचित जनजाति से पुरुष या महिला कोई भी प्रत्याशी बन सकता है, जबकि एसटी महिला सीटें केवल अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए ही रिजर्व होती हैं।
उदयपुर चुनाव
FAQ
- उदयपुर मेयर पद किस वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है?
उदयपुर नगर निगम का मेयर पद इस बार अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए तय हुआ है, यानी कोई भी वर्ग का प्रत्याशी इस पद के लिए दावेदार बन सकता है। - मावली और वल्लभनगर नगर पालिकाओं में क्या आरक्षण तय हुआ?
मावली नगर पालिका एसटी ओपन वर्ग और वल्लभनगर नगर पालिका एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। यह दोनों जगह पहली बार निकाय चुनाव होंगे। - उदयपुर संभाग में कुल कितनी निकाय सीटें आरक्षित हुई हैं?
संभाग की कुल 28 निकायों में से 1 एससी, 4 एसटी, 5 ओबीसी और 18 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं, जिनमें महिला आरक्षण भी शामिल है।
ये खबर भी पढे़:-
जोधपुर नगर निगम मेयर पद रहेगा सामान्य वर्ग के लिए, घटकर हुए अब 100 वार्ड
राजस्थान में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट बैठक में हो सकता बड़ा फैसला
साइबर ठगों ने पूर्व जज को बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगे 2.95 करोड़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari