उदयपुर में भाजपा की महिला नेत्री के अश्लील वीडियो से भाजपा में हलचल, जानें पूरा मामला

राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की एक महिला नेत्री के क​थित तौर पर भाजपा नेताओं के साथ अश्लील वीडियो बनाने का मामले ने भाजपा पार्टी व सरकार में हलचल मचा दी है।

author-image
Mukesh Sharma
New Update
adult video

Photograph: (the sootr)

News In Short

  • उदयपुर में भाजपा महिला नेत्री का वकील के साथ अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया।
  • महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया कि वकील ने ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया।
  • महिला ने अपने साथी वकील के खिलाफ दर्ज करवाया दुष्कर्म व वीडियो बनाने का केस 
  • भाजपा नेताओं को बचाने के लिए महिला को दबाव में लेने के आरोप 
  • वीडियो बनाने के आरोपी वकील गिरफ्तार 

News In Detail

उदयपुर में भाजपा की महिला नेत्री का अपने सीनियर वकील के साथ अश्लील वीडियो होने से सत्ताधारी भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। महिला की एफआईआर पर पुलिस आरोपी विशाल गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है। महिला का आरोप है कि उसके साथी वकील ने एआई से उसका एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। इस मामले ने उदयपुर के साथ ही जयपुर में सरकार और पार्टी में ह​लचल मचा रखी है।

यह बताया है रिपोर्ट में

भूपालपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट में भाजपा नेत्री ने बताया है कि वह पिछले एक वर्ष से विशाल गुर्जर के संपर्क में थीं। पांच महीने पहले आरोपी ने उसे अपने ऑफिस बुलाकर कोल्ड-ड्रिंक पिलाई थी। वह बेहोश हो गई थी। इसी दौरान आरोपी वकील ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए व एक अन्य केस में समझौता करने का दबाव बनाया। महिला के अनुसार आरोपी ने एआई के जरिए अन्य परिचितों के साथ भी उसके वीडियो तैयार किए व ब्लैकमेलिंग कर रहा था। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है।

पुलिस कार्रवाई में दिखाई तेजी

एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने रात तीन बजे आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया था। आरोपी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश करने,सीसीटीवी डीवीआर व मोबाइल जब्त करने और मारपीट के आरोप लगाए। 

एएसपी सिटी को मामले की निगरानी सौंपी गई है। परिजनों ने उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की और मामले को साजिश बताया है। 

पुराने केस में भी गिरफ्तारी

आरोपी पर एक पारिवारिक विवाद में कोर्ट के केस का निपटारा करने के लिए बेंगलूरु के व्यक्ति से करीब 9 लाख रुपए हड़पने भी आरोप है। पुलिस ने उसे इस मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है। 

कहानी कुछ और भी

उदयपुर के सूत्रों के अनुसार महिला व गिरफ्तार वकील साथ ही काम करते थे। दोनों ने मिलकर भाजपा के कुछ नेताओं के अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि बदनामी से बचने के लिए सरकार ने महिला को समझाकर साथ ले लिया है। इसी दबाव में महिला से अपने साथी वकील के खिलाफ एआई से अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म करने की रिपोर्ट करवाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं के कथित अश्लील वीडियो खुर्दबुर्द करने के लिए ही महिला से आरोपी वकील पर एआई से  वीडियो बनाने की रिपोर्ट करवाई है।  

भाजपा कांग्रेस में हड़कंप

कथित वीडियो को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों में चर्चाएं तेज है। वीडियो में शामिल लोगों को लेकर अटकलों का दौर तेज है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो वास्तविक हैं या एआई से तैयार किए गए। सूत्रों के अनुसार, एफआईआर की जानकारी उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है।

ये भी पढे़:-

कोटा जेल में स्मैक और सिगरेट की कर रहा था सप्लाई, पकड़ा गया होमगार्ड जवान

कांग्रेस के सामने होगी राज्यसभा सीट बचाने की चुनौती, जून में खाली हो रही तीन सीटें

Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश, सीजी में ऐसा रहेगा मौसम

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

उदयपुर एफआईआर ब्लैकमेल अश्लील वीडियो भाजपा नेत्री
Advertisment