कोटा जेल में स्मैक और सिगरेट की कर रहा था सप्लाई, पकड़ा गया होमगार्ड जवान

Ashish Bhardwaj | Feb 19, 2026, 17:06 IST
Share
kota jail
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के कोटा जेल में एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया हैं। जवान पर नशीला पदार्थ और सिगरेट जेल में ले जाने के आरोप हैं। पुलिस अन्य कर्मचारियों की जांच में जुटी है।

News In Short

  • कोटा जेल में होमगार्ड कीर्ति कुमार को नशीला पदार्थ लेकर जाते गिरफ्तार किया।
  • चेकिंग के दौरान 35 ग्राम चरस, तंबाकू और सिगरेट के रैपर बरामद हुए।
  • जेल सुरक्षाकर्मियों को शक होने पर होमगार्ड की चेकिंग की गई।
  • जवान कीर्ति कुमार 1 फरवरी से कोटा जेल में ड्यूटी पर तैनात था।
  • जेल और पुलिस प्रशासन अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी कर रहा पड़ताल।

News In Detail

राजस्थान के कोटा जेल में तैनात एक होमगार्ड जवान को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। होमगार्ड कीर्ति कुमार जेल में कैदियों के लिए नशीला पदार्थ की सप्लाई कर रहा था। यह घटना जेल सुरक्षा में गंभीर चूक को उजागर करती है। जेल प्रशासन ने इस मामले की रिपोर्ट नयापुरा पुलिस थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी होमगार्ड कीर्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया।

चेकिंग में बरामद हुआ नशीला सामान

नयापुरा थाना पुलिस के अनुसार, होमगार्ड कीर्ति कुमार की चेकिंग के दौरान उसके पास से 35 ग्राम चरस, तंबाकू और सिगरेट के रैपर बरामद किए गए। इस चेकिंग को जेल सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ के चलते सफलता मिली, जिनकी ओर से होमगार्ड जवान पर शक जताया गया था।

शक के बाद की गई चेकिंग

कोटा जेल के सुपरिटेंडेंट भैरव सिंह राठौर ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को होमगार्ड कीर्ति कुमार पर शक हुआ था। इसके बाद उसकी चेकिंग की गई। उसके जूतों के सोल से नशीला पदार्थ और सिगरेट के टुकड़े बरामद हुए।

फरवरी से तैनात था होमगार्ड

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोटा जेल में RAC जवानों के साथ होमगार्ड जवानों को भी तैनात किया गया है। होमगार्ड जवानों को जेल की बाहरी और अंदरूनी सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। होमगार्ड कीर्ति कुमार 1 फरवरी से कोटा जेल में ड्यूटी पर तैनात था और इस महीने उसे अन्य जवानों के साथ ड्यूटी पर लगाया गया था।

जेल प्रशासन और पुलिस जांच में जुटे

नशीला पदार्थ मिलने के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है और नयापुरा पुलिस जेल के अंदर अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और वे इस मामले की गहरी जांच करेंगे ताकि किसी अन्य दोषी को पकड़ सकें।

ये भी पढे़:-

कांग्रेस के सामने होगी राज्यसभा सीट बचाने की चुनौती, जून में खाली हो रही तीन सीटें

Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश, सीजी में ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव

Tags:
  • राजस्थान
  • होमगार्ड
  • सुपरिटेंडेंट
  • जेल प्रशासन
  • कोटा जेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा