VDO परीक्षा : चयन बोर्ड चेयरमैन आलोक राज के निर्देश, ड्रेस कोड के नाम पर किसी को न करें बाहर
Amit Baijnath Garg | Oct 30, 2025, 14:27 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 2 नवंबर को होने वाली ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा में ड्रेस कोड से जुड़े किसी भी विवाद से बचने के लिए बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सभी को निर्देश पढ़कर आने के लिए कहा है।
Jaipur. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दो नवंबर को ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025का आयोजन होने वाला है। परीक्षा से दो दिन पहले बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने परीक्षा सेंटर के अधीक्षकों को कहा है कि कोई भी कैंडिडेट ड्रेस कोड के कारण परीक्षा देने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के समय में हो सकता है बदलाव, जानें क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज
आलोक राज ने इस संबंध में परीक्षा सेंटर के अधीक्षकों को अपने स्तर पर फैसला लेने की छूट दी है। उनके अनुसार कर्मचारियों को उचित ट्रेनिंग दी गई है और कैंडिडेट्स से भी अपील की है कि अंतिम समय की परेशानियों से बचने के लिए वे परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश अच्छे से पढ़कर आएं। इससे सभी का समय बचेगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष बने आलोक राज, हरीप्रसाद शर्मा की जगह लेंगे
ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों के लिए करीब 5 लाख 40 हजार आवेदन आए हैं यानी कि एक पद के लिए लगभग 635 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में हैं। बोर्ड ने कैंडिडेट्स के हित में परीक्षा को एक ही पारी में आयोजित करने और ड्रेस कोड पर विशेष निर्देश जैसे फैसले लिए हैं। इससे छात्रों को आसानी होगी।
दिनेश शर्मा की जगह अब प्रीति माथुर होंगी चयन बोर्ड की सचिव, 17 आरएएस अफसरों के तबादले
कैंडिडेट्स की परीक्षा केंद्र की तलाश में परेशानी की शिकायत लंबे समय से रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड ने एक नई सुविधा शुरू की है। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड के साथ एक विशेष बटन या लिंक दिया जाएगा। इसे क्लिक करके अभ्यर्थी अपने केंद्र की जानकारी ले सकेंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द लेगा टेबलेट्स पर भर्ती परीक्षा, जानें कैसे होगी परीक्षा
यह सुविधा अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 6 बड़े जिलों में शुरू की गई है। फिलहाल इसमें गूगल लोकेशन या मुख्य दरवाजे की फोटो अपलोड नहीं हो पाई है। इसमें बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की दिशा और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे भी छात्रों को सहूलियत मिलेगी।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के समय में हो सकता है बदलाव, जानें क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज
परीक्षा सेंटर अधीक्षकों को छूट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष बने आलोक राज, हरीप्रसाद शर्मा की जगह लेंगे
एक पद के लिए 635 उम्मीदवार
यह किए बदलाव और नवाचार पहले यह परीक्षा दो पारियों में होनी थी, लेकिन कैंडिडेट्स की मांग थी कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया से बचने के लिए इसे एक ही पारी में करवाया जाए। बोर्ड ने इसे एक ही पारी में आयोजित करने का निर्णय लिया। एक बड़ा नवाचार परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू करने का फैसला भी है। इससे दूर-दराज के इलाकों से आने वाले कैंडिडेट्स सुबह जल्दी आने की हड़बड़ाहट से बचेंगे और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
परीक्षा केंद्र ढूंढना हुआ आसान
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द लेगा टेबलेट्स पर भर्ती परीक्षा, जानें कैसे होगी परीक्षा
6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari