दिनेश शर्मा की जगह अब प्रीति माथुर होंगी चयन बोर्ड की सचिव, 17 आरएएस अफसरों के तबादले
Amit Baijnath Garg | Oct 27, 2025, 16:49 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे दो दिन पहले की सरकार ने 67 आरएएस के तबादले किए थे। सरकार बड़े स्तर पर प्रशासनिक विभागों की सर्जरी कर रही है।
Jaipur. राजस्थान सरकार ने दो दिन पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 67 अधिकारियों के तबादलों के बाद सोमवार को 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार को जारी तबादला सूची में दिनेश शर्मा को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का सचिव लगाया था, लेकिन सोमवार को जारी तबादला सूची में उनके स्थान पर प्रीति माथुर को बोर्ड का सचिव बनाया गया है। शर्मा को अब बीज निगम का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया है।
भजन सरकार की सर्जरी : प्रशासनिक फेरबदल कर 67 RAS अफसरों का तबादला, 30 SDM भी बदले
सरकार ने थानागाजी एसडीएम पिंकी मीणा को फिलहाल एपीओ ही रखा है। गौरतलब है कि पिंकी मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वहीं एसडीएम अलवर आईएएस अधिकारी माधव भारद्वाज को सहायक कलेक्टर मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभलाया गया है।
राजस्थान पुष्कर मेला: सिर्फ ऊंट नहीं, करोड़ों के पशुओं का लगता है बाजार, दुनिया भर से आते हैं लोग
इसके अतिरिक्त कैलाशचंद्र शर्मा को रजिस्ट्रार महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर, प्रतिष्ठा पिलानिया को शासन उप-सचिव ग्रामीण विकास विभाग जयपुर, बिरदीचंद्र गंगवाल को सीईओ जिला परिषद दौसा, प्रियव्रत सिंह चारण को जिला रसद अधिकारी प्रथम जयपुर, अरविंद शर्मा को एडीएम दौसा, महेशचंद्र मान को सहायक आयुक्त व सहायक सचिव, सहायता विभाग जयपुर लगाया है।
KIUG 2025: राजस्थान में सजेगा खेलों का महाकुंभ, 5 हजार एथलीट 23 मेडल स्पोर्ट्स में होंगे शामिल
राजस्थान मौसम अपडेट : कुछ इलाकों में बारिश के आसार, तापमान में हल्की गिरावट, जानें आगामी मौसम पूर्वानुमान
दिसंबर में दो साल पूरा करने वाली राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दूसरी वर्षगांठ आने से पहले राजस्थान की नौकरशाही की सर्जरी करनी शुरू कर दी है। सरकार ने बुधवार 22 अक्टूबर को ही 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें जयपुर पुलिस आयुक्त के पद पर एडीजी सचिन मित्तल को लगाने सहित अनेक महत्वपूर्ण बदलाव किए।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में राजस्थान तीसरे नंबर पर, मध्यप्रदेश में 500 तो छत्तीसगढ़ में 350 फीसदी का इजाफा
इसके बाद शनिवार को सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 67 अधिकारियों के तबादले किए और अब सोमवार को 17 और अधिकारियों के तबादले किए हैं। अनुमान है कि सरकार जल्दी ही आईएएस अधिकारियों की भी एक तबादला सूची जारी करने वाली है। यह सूची कभी भी आ सकती है।
भजन सरकार की सर्जरी : प्रशासनिक फेरबदल कर 67 RAS अफसरों का तबादला, 30 SDM भी बदले
थानागाजी एसडीएम को किया एपीओ
राजस्थान पुष्कर मेला: सिर्फ ऊंट नहीं, करोड़ों के पशुओं का लगता है बाजार, दुनिया भर से आते हैं लोग
इनको दी यह नियुक्ति
KIUG 2025: राजस्थान में सजेगा खेलों का महाकुंभ, 5 हजार एथलीट 23 मेडल स्पोर्ट्स में होंगे शामिल
इनको बनाया उपखंड अधिकारी वहीं दूदाराम को फलौदी के देवू में, रोहित चौहान को जालौर के आहोर में, सविता शर्मा को अलवर के थानागाजी में, सांवरमल रैगर को बीकानेर के बज्जू में और प्रिया बजाज को श्रीगंगानगर के घड़साना में उपखंड अधिकारी लगाया है। इनके अतिरिक्त धर्मेंद्र वर्मा को अजमेर विकास प्राधिकरण में भू-अवाप्ति अधिकारी तथा रामकरन सिंह को उदयपुर के ऋषभदेव में उपखंड अधिकारी लगाया है।
सर्जरी कर रही सरकार
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में राजस्थान तीसरे नंबर पर, मध्यप्रदेश में 500 तो छत्तीसगढ़ में 350 फीसदी का इजाफा
जल्द आएगी आईएएस तबादला सूची!
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग