उपराष्ट्रपति और राज्यपाल का गहलोत को जवाब, हम किसी दबाव में नहीं

Jinesh Jain | Jun 30, 2025, 20:34 IST
Share
Jagdeep Dhankhar Governor
Jagdeep Dhankhar Governor

उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी किसी के दबाव में नहीं आ सकते हैं। आज राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को भी इस दायरे में लाया जा रहा है कि वो दबाव में काम करते हैं।

जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान पर सोमवार को जोरदार पलटवार किया। गहलोत ने हाल ही में राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया था। इस पर धनखड़ ने कहा, मैं न तो किसी के दबाव में काम करता हूं और न किसी पर दबाव डालता हूं।

सार्वजनिक कहा तो जवाब दूंगा: धनखड़

धनखड़ ने पूर्व विधायक संघ के सम्मेलन में कहा कि राजस्थान के एक पूर्व सीएम, जो मेरे परिवारिक मित्र भी हैं। उनकी बात पर कह रहा हूं कि मैं किसी के दबाव में नहीं आता हूं। न किसी पर दबाव डालता हूं और न किसी के दबाव में काम करता हूं। जिसने राजस्थान का पानी पिया है वो दबाव में कैसे आ सकता है। धनखड़ बोले, चूंकि उन्होंने सार्वजनिक मंच से दबाव की बात कही है, इसलिए इसका जवाब भी सार्वजनिक रूप से दिया जा रहा है कि 'वो (गहलोत) मुझे लेकर चिंता मुक्त हो जाएं।

ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में भ्रष्टाचार पर हथौड़ा, दो अफसर होंगे बर्खास्त, सात पर चलेगा केस

ये खबर भी पढ़िए...गहलोत बोले- भजनलाल को हटाने का षड़यंत्र, भाजपा का जवाब- गहलोत को याद आ रहा खुद का समय

स्पीकर भी दबाव में नहीं

उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी किसी के दबाव में नहीं आ सकते हैं। आज राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को भी इस दायरे में लाया जा रहा है कि वो दबाव में काम करते हैं। यह बात गलत है, चिंता और दर्शन का विषय है। धनखड़ ने कहा कि प्रतिपक्ष दुश्मन नहीं है। लोकतंत्र में वाद-विवाद और संवाद होना चाहिए। अभिव्यक्ति प्रजातंत्र की जान है, लेकिन अगर यह स्तर तक पहुंच जाए कि दूसरे के मत का कोई मतलब नहीं, तो यह अपना अर्थ खो देती है। दूसरे का मत सुनना आपको ताकत देता है।

ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम गहलोत का बयान, सीएम भजनलाल के खिलाफ दिल्ली और जयपुर में चल रही है साजिश

ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में दागी आईएएस को विभागीय जांच का जिम्मा, गहलोत के भरोसेमंद अफसर हटे

राज्यपाल बोले, हम सिर्फ संविधान के दबाव में

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी पूर्व सीएम गहलोत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के एक दिग्गज नेता कहते हैं कि राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर दबाव में काम करते हैं। हम किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। हमारे ऊपर केवल संविधान का दबाव होता है। दबाव के कई उदाहरण हैं। लॉर्ड माउंटबेटन के दबाव में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का निर्माण हुआ। इसके कारण ऐसा कोई महीना नहीं है, जब हमें परेशानी झेलनी नहीं पड़ती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • राजस्थान
  • ओम बिरला
  • जयपुर
  • अशोक गहलोत
  • राज्यपाल
  • लोकसभा अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं