रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी-मेहंदी की रस्म, शादी में शामिल होने आए साउथ से कई सितारें

Ashish Bhardwaj | Feb 25, 2026, 19:57 IST
Share
madhana
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के उदयपुर में बुधवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी की रस्म हुई। शादी में शामिल होने के लिए उनके परिजन और करीबी दोस्त उदयपुर पहुंच रहे हैं।

News In Short

  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं।
  • हल्दी की रस्म के बाद, आज मेहंदी की रस्म भी होगी।
  • शादी में केवल 200 खास मेहमान शामिल होंगे, जिनमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख लोग भी होंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय और रश्मिका को बधाई संदेश भेजा है।
  • रिसेप्शन 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

News In Detail

राजस्थान के उदयपुर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बुधवार को हल्दी की रस्म के साथ शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। साथ ही मेहंदी की रस्म भी हुई। होटल मेमेटोस एकाया को पीले फूलों से सजाया गया है। दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही उपस्थित होंगे।



collage
collage


फिल्मी सितारों की शाही मौजूदगी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से कई मशहूर लोग शामिल हो रहे हैं। बुधवार को ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’, और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी इस शादी समारोह में पहुंचे। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवरकोंडा मुख्य अभिनेता थे, जबकि रश्मिका मंदाना फिल्म ‘एनिमल’ में लीड एक्ट्रेस हैं।



5
5


शादी में मेहमानों की मौजूदगी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में केवल 200 खास मेहमान ही शामिल होंगे। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, साथ ही उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। बुधवार हो ही शादी की रस्मों के लिए साऊथ से पंडित भी उदयपुर पहुंच गए हैं।



1
1


संगीत और डांस पार्टी

मंगलवार रात होटल में एक भव्य म्यूजिक पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूसरे का हाथ थामे हुए पहुंचे। वेन्यू के एंट्री गेट पर दोनों की फोटो गैलरी भी लगाई गई थी। इसमें उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें थीं। पार्टी में दोनों के परिवार और दोस्तों ने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के गानों पर जमकर डांस किया।



shadi
shadi


मेहमानों के लिए खास खाने का इंतजाम

इस शादी के आयोजन में होटल की सजावट में हल्के हरे रंग के पर्दे, ताजे फूल और फलों से सजे सेंटरपीस और मोती जैसी फिनिश वाली टेबल सेटिंग शामिल हैं। मेहमानों के लिए साउथ इंडियन, पंजाबी और जापानी डिशेज़ भी परोसी जा रही हैं। शादी के आयोजन की जिम्मेदारी RVR इवेंट्स एंड डिज़ाइन कंपनी को सौंपी गई है।

रिसेप्शन और अन्य कार्यक्रम

शादी के बाद रिसेप्शन 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रमुख सितारे शामिल होंगे। इससे पहले, दोनों ने अपने परिवार के साथ 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जैसे ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ क्रिकेट मैच।



pm letter
pm letter


पीएम मोदी का बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय और रश्मिका को बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है, और यह बंधन विश्वास और प्यार से भरा हुआ है।

ये भी पढे़:-

Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में बढ़ रही गर्मी

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

Tags:
  • रश्मिका मंदाना
  • विजय देवरकोंडा
  • शादी
  • साउथ फिल्म इंडस्ट्री
  • शादी की रस्में
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा