ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर बनाया स्कूल भवन, फरवरी में होगा उद्घाटन

Ashish Bhardwaj | Jan 29, 2026, 14:40 IST
Share
school
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जालोर के नरसाणा गांव में ग्रामीणों ने बच्चों के लिए स्कूल भवन बनाया। इसके निर्माण पर लगभग 4.50 करोड़ रुपए की लागत आई। यह राशि ग्रामीणों ने आपस में चंदे से एकत्रित की। इसका उद्घाटन फरवरी में होगा।

News In Short

  • राजस्थान में ग्रामीणों ने 4.50 करोड़ रुपये का चंदा इकट्ठा कर स्कूल भवन बनवाया।
  • स्कूल में 21 कमरे, इंडोर स्टेडियम और प्ले एरिया जैसी सुविधाएं।
  • पानी के लिए स्कूल में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया।
  • गांव की महिलाओं ने किया स्कूल किया श्रमदान ।
  • फरवरी में स्कूल का उद्घाटन होगा।

News In Detail

राजस्थान में जालोर जिले के नरसाणा गांव में ग्रामीणों ने खुद के चंदे से एक भव्य स्कूल भवन बनाया है। इस स्कूल भवन का निर्माण में लगभग 4.50 करोड़ रुपए की राशि चंदे से एकत्रित की गई। दरअसल पहले के स्कूल भवन में बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण जगह की कमी हो गई थी। स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने मिलकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सरकार की मदद से जमीन तो मिल गई। लेकिन बजट की कमी के कारण स्कूल का निर्माण रुका हुआ था।

ग्रामीणों ने एकजुट होकर चंदा इकट्ठा किया

ग्रामीणों ने मिलकर इस मुद्दे का हल निकाला। उन्होंने स्कूल से पासआउट पुराने स्टूडेंट्स, प्रवासी परिवारों और गांववासियों से करीब 4.50 करोड़ रुपए का चंदा इकट्ठा किया। इस चंदे से नया स्कूल भवन और जरूरी सुविधाएं बनाई गईं।

भव्य स्कूल भवन का निर्माण

इस नए स्कूल भवन में 21 कमरे, दो बड़े हॉल, एक अंडरग्राउंड इंडोर स्टेडियम और छोटे बच्चों के लिए प्ले एरिया है। इसमें झूले और खिलौने भी रखे जाएंगे। साथ ही, गांव में पानी की समस्या को हल करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जो 10 हजार लीटर पानी स्टोर करेगा।

महिलाओं का योगदान

स्कूल की सफाई और सजावट के लिए गांव की महिलाएं आगे आईं और वे रोजाना एक से दो घंटे स्कूल में काम करती हैं। यह स्कूल पूरी तरह से गांव के लोगों के सहयोग से बना है।

पुराना स्कूल भवन छोटा पड़ने लगा

नरसाणा गांव का स्कूल पहले सात कमरों में चलता था। इनमें से पांच कमरों में 450 बच्चे पढ़ते थे। शेष बच्चों को बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। 15 साल से ग्रामीण स्कूल भवन के लिए मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।

मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को आमंत्रण

स्कूल का उद्घाटन फरवरी में किया जाएगा, और इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, और अन्य नेताओं को न्योता भेजा है। इस स्कूल का उद्घाटन गांव के लिए एक महत्वपूर्ण घटना होगी।

ये भी पढे़:-

कौन थी मारवाड़ की साध्वी प्रेम बाइसा, जिसकी मौत बन गई अनसुलझी पहेली

एमपी, सीजी और राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

गूगल की मदद से 30 साल बाद फ्रांसीसी दंपती पहुंचे राजस्थान के गांव, जानें क्या है मामला

ईयू समझौता से राजस्थान के निर्यातकों को होगा कितना फायदा, जानें पूरी रिपोर्ट

Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल शर्मा
  • स्टेडियम
  • स्कूल
  • जालोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा