कौन है विष्णु जाट, जिसने डकैत जगन गुर्जर को अजमेर जेल में मार डाला
Jageshwar prasad | Jun 30, 2026, 12:54 IST
अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या, हत्यारा विष्णु जाट कभी बाइक चोरी करता था
डकैत जगन गुर्जर की हत्या करने वाला विष्णु जाट कभी मामूली चोर हुआ करता था। वह राजस्थान के भरतपुर के गैंगस्टर कुलदीप जघीना के मर्डर से चर्चा में आया था।
समझें क्या है पूरा मामला
- डकैत जगन गुर्जर की हत्या करने वाला विष्णु जाट कभी मामूली चोर हुआ करता था।
- विष्ण ने सोमवार को अजमेर जेल में बंद जगन की गला घोंटकर हत्या कर दी।
- विष्णु जाट कभी भरतपुर की गलियों में छोटी-मोटी चोरियां करता था।
- सेवर जेल में गैंगस्टर पंकज के संपर्क में आने के बाद उसका अपराध नेटवर्क बढ़ गया।
- वह गैंगस्टर कुलदीप जघीना के मर्डर मामले में तीन साल से जेल में बंद था।
विष्णु जाट ने कभी भरतपुर की गलियों में छोटी-मोटी चोरियों से शुरुआत की थी। आज उसने डकैत जगन गुर्जर को ठिकाने लगाकर सभी को चौंका दिया। उसी के बैरक में बंद विष्णु जाट ने तौलिए से उसकी गला घोंटकर कर दी।
बाइक चोरी से शुरुआत
विष्णु अविवाहित है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उस पर बाइक चोरी सहित 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विष्णु की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट तब आया जब वह बाइक चोरी के एक मामले में भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल गया।
कैसे बदला विष्णु का गियर?
बाइक चोरी के आरोप में जब विष्णु सेवर जेल गया, तो वहां उसकी मुलाकात कुख्यात गैंगस्टर पंकज से हुई। बड़े अपराधियों की सोहबत में आकर उसने चोरी का रास्ता छोड़ दिया।
सीधे हत्या व रंगदारी जैसी बड़ी वारदातों की प्लानिंग का हिस्सा बन गया। जेल से बाहर आते ही उसने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिससे वह पूरे राजस्थान की पुलिस की नजरों में आ गया।
लाइव लोकेशन देकर किया था कुलदीप जघीना का मर्डर
पुलिस जब गैंगस्टर कुलदीप जघीना को जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी, तो विष्णु खुद एक आम यात्री बनकर उसी रोडवेज बस में कुलदीप के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठ गया।
विष्णु फोन पर लगातार अपने साथियों को बस की लाइव लोकेशन दे रहा था। जैसे ही बस अमोली टोल प्लाजा के पास धीमी हुई, विष्णु अपनी सीट से उठा और उसने कुलदीप पर पहली गोली दाग दी। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई और उसके साथियों ने बस में घुसकर पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंकी और कुलदीप को गोलियों से भून दिया।
वारदात के बाद जब पुलिस घेराबंदी करने गई, तो विष्णु ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह गिरफ्तार हुआ। तब से वह अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था।
डकैत जगन गुर्जर की हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जगन गुर्जर लगातार विष्णु जाट को ताने मारता था। उसे नीचा दिखाने की कोशिश करता था।
विष्णु खुद को अब एक बड़ा शूटर मानने लगा था। उसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ। घटना के दिन सोमवार सुबह दोनों ने साथ में बैरक साफ की, लूडो खेला, लेकिन दोपहर होते-होते विष्णु ने जगन के तानों का हिसाब चुकता करने की ठान ली। उसने तौलिए का फंदा बनाया और जगन गुर्जर का गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए शांत कर दिया।
ये भी पढ़े:-
बहन को गलत बोलने से नाराज थे बच्चे, पार्टी के बहाने बुलाकर की दोस्त की हत्या
पंचायत में पिता ने कहा - बेटियां चंबल नदी में गिर गईं, धक्का देने की आशंका
जयपुर में छिपा बैठा था दुष्कर्म का आरोपी, 5 साल की बच्ची से की थी घिनौनी करतूत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari