जयपुर में छिपा बैठा था दुष्कर्म का आरोपी, 5 साल की बच्ची से की थी घिनौनी करतूत

Jageshwar prasad | Jun 26, 2026, 12:05 IST
Share
5 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
5 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस की 6 टीमों ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर जयपुर से गिरफ्तार किया। दौसा जिले का निवासी आरोपी जयपुर में छिपा था।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अलवर पुलिस ने 5 साल की मासूम के साथ उत्पीड़न के आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया।
  • आरोपी वारदात के बाद अलवर से फरार होकर जयपुर में छिपा था।
  • तकनीकी सेल और साइबर विंग ने मोबाइल सर्विलांस से खोजी लोकेशन।
  • परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज।
  • पुलिस ने आरोपी को अलवर लाकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
अलवर जिले के एक थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुवार देर रात जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दौसा जिले का निवासी है।

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के नेतृत्व में 6 विशेष टीमों ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी अभियान में लगे रहे।

आरोपी जयपुर में छिपने की कोशिश कर रहा था, जहां से उसे दबोचा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

CCTV में कैद था आरोपी

घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया था जिसमें युवक बाइक पर मासूम को आगे बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। इसी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने क्षेत्र के 100 से अधिक CCTV कैमरों का विश्लेषण किया। राजगढ़ और थानागाजी के DSP के नेतृत्व में 6 टीमें गठित की गई थीं।

12 घंटे में हुई मेडिकल जांच और बयान

SP सुधीर चौधरी ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर ही पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करा दिए गए। घटनास्थल पर FSL (Forensic Science Laboratory) टीम, डॉग स्क्वायड टीम सहित अन्य टीमों ने जाकर साक्ष्य एकत्र किए।

IG भी पहुंचे अलवर

घटना की गंभीरता को देखते हुए IG राहुल प्रकाश खुद अलवर पहुंचे थे। उन्होंने प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए थे।

25 हजार का इनाम और फिर गिरफ्तारी

SP सुधीर चौधरी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई और CCTV विश्लेषण के बाद गुरुवार देर रात आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

अलवर में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी आरोपियों की गाड़ी

इंसानियत हुई शर्मसार, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

पंचायत में पिता ने कहा - बेटियां चंबल नदी में गिर गईं, धक्का देने की आशंका

दोस्त को मारा, फिर व्हाट्सएप पर लिखा हरिशंकर लापता है, अब पुलिस ने खोला राज

Tags:
  • पॉक्सो एक्ट
  • दुष्कर्म
  • अलवर
  • बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच