मोहन यादव की अखिलेश के घर में सेंधमारी, आजमगढ़ से मोदी मिशन का आगाज

Jitendra Shrivastava | Feb 13, 2024, 22:46 IST
Share
cm mohan yadav
एमपी के नए सीएम मोहन यादव पहुंचे अखिलेश यादव के गढ़ में।

यादव वर्ग की दीवार तोड़ने के लिए ही मोहन यादव को खास जिम्मा सौंपा गया है। मिशन मोदी का आगाज करते हुए मोहन यादव ने आजमगढ़ क्लस्टर से शुरुआत की है। आजमगढ़ सपा का गढ़ है। वहीं यहां पांच लोकसभा सीटें आती हैं जो यादवों के प्रभाव वाली हैं। उत्तर प्रदेश

अरुण तिवारी, BHOPAL. एमपी के नए सीएम मोहन यादव ने अखिलेश यादव के घर में सेंधमारी शुरु कर दी है। मोहन यादव ने मिशन मोदी शुरू कर दिया है। सबसे पहले मोहन यादव की नजर सपा के गढ़ आजमगढ़ पर पड़ी है। उत्तरप्रदेश में यादव समाज समाजवादी पार्टी का कोर वोटर माना जाता है। यूपी में 50 विधानसभा सीटें और दर्जन भर जिले ऐसे हैं जो यादवों के प्रभाव वाले माने जाते हैं। मोहन यादव को इन क्षेत्रों में ही उतारा गया है।

मोहन यादव की सपा के गढ़ से शुरुआत

मुख्यमंत्री के रूप में जब मोहन यादव की ताजपोशी की गई थी तभी ये माना जाने लगा कि मोदी ने एमपी के जरिए यूपी और बिहार को साधने की कोशिश की है। ये दो राज्य ऐसे हैं जहां पर यादवों का वर्चस्व माना जाता है। इस यादव वर्ग की दीवार को तोड़ने के लिए ही मोहन यादव को खास जिम्मा सौंपा गया है। मिशन मोदी का आगाज करते हुए सीएम मोहन ने आजमगढ़ क्लस्टर से शुरुआत की है। आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है। वहीं आजमगढ़ में पांच लोकसभा सीटें आती हैं जो यादवों के प्रभाव वाली हैं। वैसे तो यूपी में 12 फीसदी यादव वोटर्स हैं, लेकिन कुछ जिलों में ये आबादी बीस फीसदी हो जाती है। आजमगढ़ इनमें से ही एक है। डॉ मोहन यादव ने आजमगढ़ से ही बैठकों की शुरुआत की है।

मंत्रालय वल्लभ भवन में टली वोटिंग, अब अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी

लाड़ली बहना को फिलहाल नहीं मिलेंगे 1500 रु., इतने से ही चलाना होगा काम

शिवराज-कमलनाथ से कितना अलग मोहन सरकार का बजट,जानें तीनों का लेखानुदान

आजमगढ़ पहुंचकर बैठक लीं

उत्तर प्रदेश में यादवों के दम पर ही समाजवादी पार्टी अपनी राजनीति करती आई है। यूपी में 50 विधानसभा सीटें और दर्जन भर जिले यादव बाहुल्य हैं। अपने एक दिवसीय यूपी दौरे में आजमगढ़ पहुंचे सीएम मोहन ने बैठकें लीं। यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। इसके अलावा उन्होंने सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के साथ भी बैठक की। उन्होंने अपने यूपी दौरे पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

इन 10 सीटों पर फोकस

उत्तर प्रदेश में करीब दर्जन भर लोकसभा सीटें जिनकी जीत यादव समाज ही तय करता है। इनमें इटावा, ऐटा, बदायूं, मैनपुरी, फिरोजाबाद, फैजाबाद, संत कबीर नगर, बलिया, जौनपुर और आजमगढ़ शामिल हैं। मोहन यादव ने इन 10 सीटों पर ही फोकस किया है। आजमगढ़ के बाद जल्द ही मोहन यादव दूसरी सीटों पर जाने वाले हैं।

Tags:
  • मोहन यादव
  • आजमगढ़ से मोदी मिशन शुरू
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

By Umeshwari Baghel

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले
'द सूत्र' की खबर का असर: एमएमयू वीसी ने लिया संज्ञान, BOI बैठक में होगा आशापुरा कॉलेज की मान्यता पर फैसला

By The Sootr

'द सूत्र' की खबर का असर: एमएमयू वीसी ने लिया संज्ञान, BOI बैठक में होगा आशापुरा कॉलेज की मान्यता पर फैसला
ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे

By Arohi Raj

ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

By Neel Tiwari

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना