यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, दो दर्जन लोगों की मौत

यूपी के कासगंज में शनिवार, 24 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक हैं।

Advertisment
author-image
BP shrivastava
New Update
UP Acciden

यूपी के कांसगज जिले में स्थित एक तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

KASGANJ. यूपी के कासगंज में शनिवार, 24 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक हैं।

हादसे का शिकार लोग एटा के जैथरा के रहने वाले

हादसे के तत्काल बाद मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मदद पहुंचाई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें...खतना के दौरान 10 साल के लड़के की गई जान, जानिए कहां, कैसे हुआ हादसा

सभी गंगा स्नान  के लिए जा रहे थे

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर स्पीड से चल रहा था। कंट्रोल खोने से ट्रैक्टर सड़क से उतकर तालाब में जा गिरा।

सभी लोग माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। डीएम ने बताया कि हादसे में 24 की मौत हो चुकी है। इनमें 7 से अधिक मासूम बच्चे और 8 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें...वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड- काम दिलाने के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना

 ऐसे हुआ हादसा

मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने बताया- हम लोग तालाब के पास खड़े हुए थे, तभी अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज स्पीड में आते हुए दिखी। ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होते हुए तालाब में चली गई। जिसमें से ट्रैक्टर-ट्रॉली के किनारे खड़े लोग, तो छिटक कर पानी में गिरे। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग पानी के अंदर चले गए। कई तो ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। दूसरे ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया। हम लोगों को जो भी दिखा, उसको खींचकर बाहर निकाला। हम लोग बस ये चाह रहे थे कि ज्यादा से ज्यादा लोग पानी से बाहर आ जाएं। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश हुए लोगों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें...X ने साफ किसान आंदोलन की पोस्ट हटाने सरकार डाल रही दबाव

सभी लोगों को तालाब से बाहर निकाला

SP अपर्णा कौशिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। सभी लोगों को बाहर निकाला गया है। कुछ लोगों के अंदर होने की जानकारी मिल रही है। उनकी भी तलाश की जा रही है। तालाब को 2-3 बार चेक करवाया गया है। अभी भी तलाश जारी है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया गया है।

हादसा