DG पवनदेव के बेटे की पिटाई, पार्किंग पर शुरु हुआ था विवाद, अपराधी ने थाने तक किया पीछा
VINAY VERMA | Mar 12, 2026, 16:51 IST
ips-dg-pawandev-son-attacked-over-parking-dispute-bilaspur
बिलासपुर में पार्किंग विवाद एक गंभीर घटना में बदल गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के DG पवनदेव के बेटे तेजस्व देव के साथ मारपीट हुई। विवाद एक स्कॉर्पियो सवार युवक और तेजस्व देव के बीच पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था।
Bilaspur. छत्तीसगढ़ में पार्किंग को लेकर होने वाले झगड़े अब आम बात हो गए हैं। लेकिन बिलासपुर में हुआ एक मामला अचानक सुर्खियों में आ गया। वजह यह है कि विवाद एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के बेटे से जुड़ा है।
बिलासपुर में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक ने गाड़ी पार्क करने को लेकर बहस के दौरान सीनियर आईपीएस पवन देव के बेटे को जोरदार थप्पड़ मार दिया। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम तेजस्व देव है। वे पेशे से अधिवक्ता हैं और भिलाई के रहने वाले हैं। इन दिनों तेजस्व देव बिलासपुर में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। तेजस्व देव छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजी स्तर के अधिकारी पवनदेव के बेटे बताए जा रहे हैं। इसी वजह से मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही पूरे मामले को गंभीरता से लिया।
पीड़ित तेजस्व देव ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा क्षेत्र में अपने एक क्लाइंट से मिलने गए थे। मुलाकात के लिए उन्होंने अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास गाड़ी रोकी। उनके साथ उनके दोस्त भी मौजूद थे। इसी दौरान वे अपनी कार पार्क कर रहे थे। तभी वहां मौजूद एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने पार्किंग को लेकर उनसे बहस शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में दोनों के बीच केवल बहस हो रही थी। लेकिन कुछ ही मिनट में माहौल बिगड़ गया। स्कॉर्पियो सवार युवक गाड़ी से उतरा और तेजस्व देव के साथ हाथापाई करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने तेजस्व देव को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।
पीड़ित के मुताबिक, विवाद खत्म होने के बाद वे सीधे सरकंडा थाने पहुंचे। लेकिन आरोपी युवक यहीं नहीं रुका। तेजस्व का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार युवक ने उनकी गाड़ी का थाने तक पीछा किया। जब उनकी कार थाने के पास रुकी तो आरोपी तेजी से अपनी गाड़ी भगाकर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी।
सरकंडा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सागर जायसवाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीचों-बीच हुए इस विवाद में आरोपी ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि पीड़ित का पीछा करते हुए थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जरूर कर लिया है, लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया कि मामूली विवाद भी अब हिंसा में बदलते देर नहीं लगती।
नरसिंहपुर में पार्किंग विवाद में पुलिस की गुंडागर्दी ! व्यापारी को पीटा ! MP News
जबलपुर के पाटन में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष और उनके बेटे की जमकर हुई धुनाई, पार्किंग विवाद को लेकर दोनों तरफ से की गई मारपीट
थाने में अफसर और उनके पिता-भाई को बेरहमी से पीटा, कलेक्टर ने बचाया
Narendra Shivaji Patel के बेटे ने की मारपीट | पुलिसकर्मी सस्पेंड
बिलासपुर में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक ने गाड़ी पार्क करने को लेकर बहस के दौरान सीनियर आईपीएस पवन देव के बेटे को जोरदार थप्पड़ मार दिया। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।
DG पवनदेव के बेटे के साथ मारपीट
क्लाइंट से मिलने पहुंचे थे तेजस्व
बहस बढ़ी और आरोपी ने जड़ दिया तमाचा
थाने तक किया पीछा
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना से उठा कानून व्यवस्था पर सवाल
ये खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर के पाटन में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष और उनके बेटे की जमकर हुई धुनाई, पार्किंग विवाद को लेकर दोनों तरफ से की गई मारपीट
थाने में अफसर और उनके पिता-भाई को बेरहमी से पीटा, कलेक्टर ने बचाया
Narendra Shivaji Patel के बेटे ने की मारपीट | पुलिसकर्मी सस्पेंड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari