अवैध शराब और जुआ सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दीपक मुदलियार गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट के बाहर दबोचा

Umeshwari Baghel | Mar 31, 2026, 18:12 IST
Share
Uma Verma (9)
Uma Verma (9)

रायपुर के गंज इलाके में शराब और जुआ सिंडिकेट चलाने वाले दीपक मुदलियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे कोर्ट परिसर में ही पकड़ लिया।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में बड़ा शराब सिंडिकेट ध्वस्त दीपक मुदलियार गिरफ्तार
  • गंज इलाके में पुलिस की छापेमारी अवैध शराब तस्कर पकड़ाया
  • दीपक जुआ और शराब सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था
  • पुलिस ने नाकाम की दीपक की आत्मसमर्पण की योजना
  • गंज मंडी में अवैध शराब बिकवाने वाले दीपक की गिरफ्तारी

NEWS IN DETAIL

Raipur : रायपुर के गंज इलाके में अवैध शराब (illegal liquor)और जुआ सिंडिकेट चला रहे आरोपी दीपक मुदलियार को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के निर्देश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आत्मसमर्पण की योजना नाकाम

क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दीपक मुदलियार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुदलियार कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा था, जिसके बाद पुलिस ने अपनी रणनीति बदलते हुए कोर्ट परिसर के आसपास सादे कपड़ों में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

522
522

सिंडिकेट का संचालन और स्थानीय नेताओं का संरक्षण

दीपक मुदलियार गंज इलाके में अवैध शराब तस्करी और जुआ के बड़े सिंडिकेट का संचालन कर रहा था। उसकी नेटवर्किंग इतनी मजबूत थी कि पुलिस की छिटपुट कार्रवाइयों के बावजूद उसका अवैध कारोबार लगातार चलता रहता था। मुदलियार को स्थानीय नेताओं का संरक्षण भी प्राप्त था, जिससे वह बेखौफ होकर अपने अपराधों को अंजाम देता था।

गंज मंडी कारोबारी से विवाद के बाद कार्रवाई

दीपक मुदलियार के सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब गंज मंडी इलाके के दुकानदार समीर खान के साथ उसका विवाद हुआ। समीर ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, दीपक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद समीर ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, और पुलिस ने मुदलियार के ठिकानों पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

पुलिस की लगातार मेहनत के बाद आखिरकार दीपक मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में बोर खनन पर 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर जब्त होगी मशीन

रायपुर में बिजली संकट होगा दूर; कम जगह में ज्यादा करंट दौड़ाएंगे 'मोनो पोल', टावरों की तुलना में 95% जमीन की बचत

Liquor Contractors अवैध शराब : 2200 करोड़ की अवैध शराब सप्लाई, सिंडिकेट में शामिल थे शराब कारोबारी, 4 साल बाद 16 ट्रक जब्त

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... 11 लाख की देसी-विदेशी शराबों का किया नष्टीकरण

Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • रायपुर
  • रायपुर पुलिस
  • illegal liquor
  • Liquor Contractors अवैध शराब
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?