श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर न्यु मार्केट भोपाल || Shri Khedapati Hanuman Mandir Bhopal #vlog - YouTube
आज हनुमान जयंती पर जरूर करें एमपी के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन, दूर होंगे सारे कष्ट
Kaushiki | Published:
hanuman-janmotsav
आज 2 अप्रैल 2026 को हस्त नक्षत्र में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। एमपी के प्रसिद्ध मंदिरों जैसे दंदरौआ धाम और पितरेश्वर में भक्तों का तांता लगा है।
आज 2 अप्रैल 2026 को पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। इस बार ये पर्व बेहद खास है, क्योंकि गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ऐसा शुभ अवसर साधकों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। इस खास मौके पर मध्यप्रदेश के हर कोने में भी भक्ति की लहर है।
मध्यप्रदेश के प्रमुख मंदिरों में कहीं बजरंगबली डॉक्टर बनकर बीमारियां हर रहे हैं, तो कहीं सैनिक रूप में रक्षा कर रहे हैं। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर और उज्जैन तक, आज हनुमान जी का जन्मोत्सवभक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
भक्तों के कष्ट हरने के लिए संकटमोचन का आज विशेष शृंगार और पूजन किया जा रहा है। आइए, हनुमान जयंती पर प्रदेश के उन प्रमुख मंदिरों के दर्शन करें जहां बजरंगबली के अलग-अलग और अद्भुत रूप विराजमान हैं।
![श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर न्यु मार्केट भोपाल || Shri Khedapati Hanuman Mandir Bhopal #vlog - YouTube]()
राजधानी के इस 45 साल पुराने मंदिर में एक विशेष मनोकामना शिला मौजूद है। भक्त यहां पत्थर पर अपनी इच्छाएं लिखते हैं। माना जाता है कि बाबा उन्हें जरूर पूरा करते हैं। आज यहां अखंड रामायण पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
![dc217477-52b]()
इंदौर के पितृ पर्वत पर अष्टधातु से बनी हनुमान जी की 108 टन वजनी विशाल प्रतिमा स्थापित है। यह देश की सबसे ऊंची बैठी हुई हनुमान प्रतिमा मानी जाती है, जहां पितृ दोष शांति के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। आज रात यहां शानदार लाइट एंड साउंड शो का आयोजन भी होगा।
![4253b666-6cb]()
दुनिया का यह इकलौता मंदिर है जहां हनुमान जी हाथ में ढाल-तलवार लिए युद्ध की मुद्रा में विराजमान हैं। भक्त अपनी जीत, मुकदमे या परीक्षाओं में सफलता की दुआ लेकर यहां बाबा के चरणों में शीश नवाते हैं। आज बाबा का विशेष केसरिया शृंगार किया गया है और दिनभर भजनों की धूम रहेगी।
![arji wala hanuman setu temple : Latest News, Photos, Videos on arji wala hanuman setu temple by IBC24.in]()
जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित इस 100 साल पुराने मंदिर में भक्त अपनी मन्नतें नारियल में बांधकर लटकाते हैं। यहां साल में केवल एक बार मिलने वाले बाल रूप के दर्शन के लिए भक्तों की मीलों लंबी कतार लगती है। अर्जी लगाने वाले भक्तों का विश्वास है कि यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता।
![4c28ef77-de3]()
ग्वालियर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित यह 300 साल पुराना मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पिछले 26 वर्षों से बिना रुके अखंड रामायण का पाठ चल रहा है, जो आज भी जारी है। आज जन्मोत्सव पर भगवान को 56 भोग लगाया जा रहा है और विशेष मेला लगा है।
![whatsapp-image-2026-04-01-at-192253_1775051695-672528]()
उज्जैन के ढाबा रोड पर स्थित गेबी हनुमान जी का शृंगार सिंदूर की जगह हिंगलू और चमेली के तेल से किया जाता है। यहां बुरी नजर और बीमारी से मुक्ति के लिए काला धागा हनुमान जी को स्पर्श कराकर बच्चों को पहनाया जाता है। यहां गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाने की विशेष धार्मिक परंपरा है।
![1690cd48-ccb]()
भिंड के दंदरौआ धाम में हनुमान जी डॉक्टर के रूप में पूजे जाते हैं, जो असाध्य रोगों को दूर करते हैं। मान्यता है कि यहां की भभूत और दर्शन मात्र से गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। आज यहां करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जहां भारी भंडारा चल रहा है।
![1713814316_1775053333-729298]()
सागर के छावनी क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में हनुमान जी मूंछों वाले सैनिक रूप में दर्शन देते हैं। लोककथा है कि एक भक्त सैनिक की जगह खुद हनुमान जी ने परेड में हाजिरी दी थी। यहां के दर्शन मात्र से भक्तों में साहस और वीरता का संचार होता है।
![Balwari Hanuman Temple in Manawar,Dhar - Best Temples near me in Dhar - Justdial]()
मनावर के बलवारी में हनुमान जी की 900 साल पुरानी और 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा मौजूद है। आज जन्मोत्सव पर भगवान को बेहद कीमती डायमंड मुकुट पहनाकर भव्य शृंगार किया गया है। यहां की प्राचीन मूर्ति को बेहद चमत्कारी और संकट हरने वाली माना जाता है।
अगर आप भोपाल में हैं, तो ध्यान दें कि पुराने शहर में शोभायात्राओं के कारण नादरा बस स्टैंड और छोला रोड के रूट बदले गए हैं। जाम से बचने के लिए लालघाटी या वीआईपी रोड का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
बेहद खास है एमपी का ये चमत्कारी शक्तिपीठ, यहां बलूचिस्तान से आई थीं दो अखंड ज्योतियां
एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी
चैत्र नवरात्रि के महानवमी को मां सिद्धिदात्री को लगाएं हलवा-पूरी का भोग, घर आएगी सुख-समृद्धि
सूरजपुर में देवी का 400 साल पुराना मंदिर जिसमे है रहस्यमयी रक्त कुंड, नौ दिन,नौ देवियां
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ऐसा शुभ अवसर साधकों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। इस खास मौके पर मध्यप्रदेश के हर कोने में भी भक्ति की लहर है।
मध्यप्रदेश के प्रमुख मंदिरों में कहीं बजरंगबली डॉक्टर बनकर बीमारियां हर रहे हैं, तो कहीं सैनिक रूप में रक्षा कर रहे हैं। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर और उज्जैन तक, आज हनुमान जी का जन्मोत्सवभक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
भक्तों के कष्ट हरने के लिए संकटमोचन का आज विशेष शृंगार और पूजन किया जा रहा है। आइए, हनुमान जयंती पर प्रदेश के उन प्रमुख मंदिरों के दर्शन करें जहां बजरंगबली के अलग-अलग और अद्भुत रूप विराजमान हैं।
खेड़ापति हनुमान मंदिर, भोपाल
dc217477-52b
पितरेश्वर हनुमान, इंदौर
4253b666-6cb
रणजीत हनुमान, इंदौर
arji wala hanuman setu temple : Latest News, Photos, Videos on arji wala hanuman setu temple by IBC24.in
अर्जी वाले हनुमान, जबलपुर
4c28ef77-de3
मंशापूर्ण हनुमान, ग्वालियर
whatsapp-image-2026-04-01-at-192253_1775051695-672528
गेबी हनुमान, उज्जैन
1690cd48-ccb
डॉक्टर हनुमान , भिंड
1713814316_1775053333-729298
परेड वाले हनुमान, सागर
Balwari Hanuman Temple in Manawar,Dhar - Best Temples near me in Dhar - Justdial
बलवारी हनुमान, धार
ट्रैफिक अलर्ट
ये खबरें भी पढ़ें...
बेहद खास है एमपी का ये चमत्कारी शक्तिपीठ, यहां बलूचिस्तान से आई थीं दो अखंड ज्योतियां
एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी
चैत्र नवरात्रि के महानवमी को मां सिद्धिदात्री को लगाएं हलवा-पूरी का भोग, घर आएगी सुख-समृद्धि
सूरजपुर में देवी का 400 साल पुराना मंदिर जिसमे है रहस्यमयी रक्त कुंड, नौ दिन,नौ देवियां
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha