पूर्व ARTO सुनील तिवारी की पत्नी डॉ. बृजबाला के खिलाफ स्कॉलरशिप घोटाले में चालान

Sanjay Gupta | Mar 19, 2026, 15:28 IST
Share
indore scholarship scamdr brijbala tiwari lokayukta challan
indore scholarship scamdr brijbala tiwari lokayukta challan

इंदौर में एआरटीओ रहे सुनील तिवारी की पत्नी और एलटीएच अस्पताल की प्रमुख डॉ. बृजबाला तिवारी के खिलाफ लोकायुक्त ने चालान पेश किया है। यह 12 साल पहले हुए पैरामेडिकल स्कॉलरशिप घोटाले में है।

इंदौर में एआरटीओ रहे सुनील तिवारी की पत्नी और एलसीएच (लाइफ केयर हॉस्पिटल) की प्रमुख डॉ. बृजबाला तिवारी के खिलाफ लोकायुक्त ने चालान पेश किया है। यह चालान साल 2014 में इंदौर में हुए चर्चित पैरामेडिकल कॉलेज स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर है। इसमें 12 साल की जांच के बाद लोकायुक्त इंदौर द्वारा एक-एक कॉलेज संचालकों के खिलाफ चालान पेश किया जा रहा है।

तिवारी पर इन धाराओं में केस

लोकायुक्त पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि इनके एलसीएच पब्लिक ट्रस्ट के एलटीएस इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर में स्कॉलरशिप घोटाला हुआ है। इसमें ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. बृजबाला तिवारी और संस्थान के प्राचार्य कैप्टन प्रकाश डोसी आरोपी हैं। इस पर लोकायुक्त में अपराध क्रमांक 547/2014 के तहत आईपीसी धारा 420, 467, 468, 471, 406 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

31.17 लाख का घोटाला

आरोप है कि इनके संस्थान में 160 छात्रों ने एडमिशन लिया। इसमें से 156 की स्कॉलरशिप राशि 31 लाख 17 हजार 560 का घोटाला किया गया। इनके फार्म फर्जी तरीके से भरे गए थे। साथ ही, इन्हें संस्थान में एडमिशन दिखाकर सरकार से स्कॉलरशिप राशि ली गई।

इसमें से छह छात्र, महेंद्र डाबर, मनीष सोलंकी, मोहन मुवेल, फूलसिंह धनगर, हेमंत चौहान और महेश ने संस्थान में प्रवेश ही नहीं लिया था। लेकिन इनके दस्तावेज लेकर इन्हें कॉलेज में दिखाकर सरकार से स्कॉलरशिप राशि ली गई।

50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

लोकायुक्त द्वारा चालान पेश करते ही बृजबाला तिवारी और डोसी ने जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत का आवेदन लगाया। इसमें तिवारी ने कहा कि वह 62 साल की महिला डॉक्टर हैं और समाज में सम्मानित हैं। आरोप गलत हैं। वैसे भी वह ट्रस्ट की चेयरपर्सन हैं और संस्थान के दैनिक कामों में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।

तिवारी ने आगे कहा कि लोकायुक्त को 11 साल तक जांच में पूरा सहयोग किया है। इसी तरह डोसी ने कहा कि वह 74 साल के हैं और वह केवल वेतनिक पद पर थे, आरोप झूठे हैं। दोनों के तर्कों के आधार पर जिला कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर अग्रिम जमानत मंजूर की है।

जानें क्या था घोटाला

यह स्कॉलरशिप घोटाला साल 2013-14 के दौरान सामने आया था। इसमें जांच में आया कि संस्थानों ने एसटी और एससी छात्रों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि हजम कर ली। संस्थानों द्वारा इसके लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए, फर्जी खाते खुलवाए और इसमें राशि लेकर अपने पास रख ली।

इसमें लोकायुक्त द्वारा एफआईआर दर्ज कर कॉलेज संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब इसमें जांच कर एक-एक कर संस्थानों के खिलाफ चालान पेश किया जा रहा है। इसमें गिरफ्तारी के डर से अब यह सभी अग्रिम जमानत ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मप्र में स्कॉलरशिप घोटाला, 40 स्कूलों-मदरसों ने फर्जी छात्रों के नाम पर निकाले लाखों रुपए

पुगलिया परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, जानें इंदौर अग्निकांड में रात से सुबह तक क्या हुआ

इंदौर BJP प्रशिक्षण शाला के बाद नेताओं का डिस्को डांस, विधायक गोलू शुक्ला ने नोट न्यौछावर किए

इंदौर आग हादसा: 4.02 बजे फायर ब्रिगेड को फोन, उठाने वाले ने काटा, 4.20 पर पहुंची, धमाकों से घुस नहीं सके

Tags:
  • इंदौर
  • लोकायुक्त
  • मप्र में स्कॉलरशिप घोटाला
  • पैरामेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि