जीवाजी यूनिवर्सिटी पर फिर उठे सवाल: 4 अप्रैल का पेपर 1 अप्रैल को ही बांटा दिया, परीक्षा रद्द

Manya Jain | Apr 02, 2026, 15:16 IST
Share
Jiwaji university exam controversy
Jiwaji university exam controversy

जीवाजी यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुना में 4 अप्रैल को होने वाले पेपर को एक अप्रैल को ही बांट दिया गया। इस बड़ी चूक के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर दी है। इससे हजारों छात्र परेशान हैं।

NEWS IN SHORT

  • जीवाजी यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही के कारण हजारों छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।
  • गुना जिले के एक परीक्षा केंद्र पर 4 अप्रैल को होने वाला पेपर 1 अप्रैल को ही बांट दिया गया।
  • इस गंभीर चूक के सामने आने के बाद पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
  • पेपर लीक होने जैसी स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने इस परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया है।
  • इस बड़ी गड़बड़ी के कारण अब हजारों छात्र अपनी अगली परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

NEWS IN DETAIL

MP News. मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) एक बार फिर परीक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। गुना जिले के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में एक बड़ी चूक हुई है।

दरअसल जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के इस परीक्षा केंद्र पर जो पेपर 4 अप्रैल 2026 को आयोजित होना था, उसे परीक्षा केंद्र पर 1 अप्रैल को ही खोलकर छात्रों के बीच बांट दिया गया।

इस बड़ी गड़बड़ी (Exam Blunder) के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परीक्षा को रद्द (Exam Cancelled) करने का फैसला लेना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले गुना जिले के शासकीय महाविद्यालय आरोन (Government College, Aron) में यह चूक हुई है। एक अप्रैल 2026 को सुबह की शिफ्ट में बीएससी थर्ड ईयर (B.Sc 3rd Year) की परीक्षा आयोजित की जा रही थी।

नियम के अनुसार, उस दिन जो पेपर होना था उसकी जगह गलती से ‘मेजर सब्जेक्ट-1, ग्रुप ए: फिजिक्स’ (Physics) का पेपर खोल दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि फिजिक्स की यह परीक्षा असल में 4 अप्रैल को निर्धारित थी। जैसे ही छात्रों के हाथों में प्रश्नपत्र पहुंचा, वे चौंक गए। छात्रों ने तुरंत शिक्षकों को इसकी जानकारी दी कि यह पेपर आज का नहीं है। देखते ही देखते परीक्षा केंद्र पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

20 हजार छात्रों पर पड़ा असर

कॉलेज प्रबंधन की इस लापरवाही का खामियाजा जीवाजी यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड सभी कॉलेजों के लगभग 20 हजार छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

  • परीक्षा रद्द: विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर 4 अप्रैल को होने वाली फिजिक्स की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
  • अब मई में होगा पेपर: विश्वविद्यालय के कुलसचिव (Registrar) राजीव मिश्रा ने जानकारी दी है कि रद्द किया गया पेपर अब मई 2026 में आयोजित किया जाएगा।
  • तनाव में छात्र: अचानक परीक्षा रद्द होने और समय बढ़ने से छात्र मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं।

उच्च शिक्षा विभाग का एक्शन

इस गंभीर लापरवाही को लेकर उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने सख्त रुख अपनाया है। आरोन कॉलेज के प्राचार्य ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को भेजी है।

मामले में हुई ये कार्रवाई

पद से बर्खास्तगी: परीक्षा के दौरान इस चूक के लिए जिम्मेदार मानी गईं परीक्षा अधीक्षक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा कुरैशी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है।

उच्च शिक्षा के अतिरिक्त संचालक प्रोफेसर कुमार रत्नम ने कॉलेज प्राचार्य से इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन (Report) मांगा है।

विश्वविद्यालय स्तर पर भी एक जांच कमेटी गठित की जा सकती है जो यह देखेगी कि पेपर की सील समय से पहले कैसे और क्यों खुली।

अब छात्र क्या करें

जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का नया टाइम टेबल (New Time Table) और नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे:

  • विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल को नियमित रूप से चेक करें।
  • सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें।
  • मई में होने वाली परीक्षा के लिए अपनी तैयारी जारी रखें।
ये भी पढ़ें...

जीवाजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग के नाम पर फार्मेसी छात्रों ने सीनियर को पीटा

ग्वालियर में जीवाजी UNIVERSITY के कॉलेजों में फर्जीवाड़ा, 23 कॉलेजों की जांच, 4 की संबद्धता खत्म

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के IMS में MBA के छात्रों से 300 बार लिखवाया- मैं नकल नहीं करूंगा

बिलासपुर यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में गड़बड़ी, नाराज स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

Tags:
  • MP News
  • Higher Education Department
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर
  • परीक्षा में लापरवाही का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान